टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तो खत्म हो सकता है इन 3 खिलाड़ियो का करियर, लिस्ट में एक नाम कर देगा सबको हैरान

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सुपर 12 मुकाबला खत्म हो गया है। टीम इंडिया भी जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। ग्रुप 1 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने तथा ग्रुप 2 में भारत और पाकिस्तान की टीम में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो अगर वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं, तो उनका करियर लगभग खत्म हो जाएगा।

रविचंद्रन अश्विन

इसमें नाम शामिल है रविचंद्रन अश्विन का। रविचंद्रन अश्विन को टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में सभी मुकाबलों में मौका भी दिया गया लेकिन अश्विन उम्मीदों पर जरा भी खरे नहीं उतर पाए। वो अपनी गेंदबाजी का कमाल ग्राउंड में नहीं दिखा पाए। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में उनके आंकड़े देखे तो अश्विन ने भी तक पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 6 विकेट अपने नाम कर सके और उनकी इकॉनमी भी 7.5 से भी ज्यादा की रही है। इसके अलावा बल्ले से भी तीन पारियों में सिर्फ 21 रन ही बना सके है।

दिनेश कार्तिक

टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक ने शानदार पारी खिलाई है। 37 साल की उम्र में भारत के लिए फिनिशर के रूप में वापसी करते हुए कार्तिक को वर्ल्ड कप 2022 की टीम में भी जगह दी गयी थी। उन्होंने अभी तक चार मैचों में किसी भी तरह की छाप नहीं छोड़ी है. उनका प्रदर्शन खराब रहा और इसी कारण ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर रहना पड़ा था। इससे दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ सकता है। तीन पारियों में बल्लेबाजी की जिसमें वे सिर्फ 14 रन बना पाए। दिनेश कार्तिक ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में तीसरा नाम काफी चौकाने वाला है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शानदार कप्तानी से टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है लेकिन वह अपने बल्ले का कमाल दिखाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 89 रन बने है जिसमें उनका औसत 17.80 का रहा था। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 109.87 का ही रहा है। ऐसे में यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि टी20 विश्व कप के सुपर-12 में रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

Tags: अश्विन रविचंद्रन, टी20 वर्ल्ड कप, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,