रविचंद्रन अश्विन ने मैच से पहले कैमरे पर कर दी ऐसी हरकत की वीडियो हुआ वायरल, फैंस की नहीं रूक रही है हंसी

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin): टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। सुपर 12 स्टेज का आखिरी मुकाबला  खेलने से पहले टीम इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

टीम इंडिया ने सुपर 12 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेला था, इस मैच के टॉस के दौरान भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) कुछ ऐसा करते हुए कैमरा में कैद हुए कि आपके हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगी।

रविचंद्रन अश्विन का मजाकिया वीडियो हुआ वायरल

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले में जब रोहित शर्मा और क्रैग एरविन टॉस के लिए मैदान पर आए तो पीछे दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नज़र आ रहे थे। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन रोहित शर्मा के पीछे उनकी जैकेट सूंघते नजर आए। इस वीडियो को देख आपकी हंसी भी रुकने का नाम नहीं लेगी। दरअसल रविचंद्रन के हाथ में दो जैकेट थी, अपनी जैकेट पहचानने के लिए उन्होंने जैकेट सूंघी जिसे कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया।

इस इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के अनुभवी और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 12 स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए नजर आए। गौरतलब है कि इस पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। उनकी गेंदबाज़ी थोड़ी फीकी नज़र आ रही थी।

लेकिन सेमीफाइनल के पहले वह टीम में फिर वापस आ गए हैं, उनके फैंस उनसे मैदान में अच्छा परफॉर्मेंस करने की उम्मीद कर रहे हैं। अश्विन ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से 4 ओवर में 5.50 के ज़बरदस्त इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी करते हुए 3 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने घातक लग रहे रयान बर्ल , वेलिंग्टन मसाकडजा और रिचर्ड नगारवा को चलता किया था।