टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो जाएगा भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियो का करियर, लेना पड़ेगा T20 फॉर्मेट से संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ओवरलऑल शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन कुछ खिलाड़ी अब भी टीम इंडिया के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों के बारे में हम आपके बताएंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जिनको हो सकता है, टीम में आगे जगह न मिले।
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेला था। उनके साथी खिलाड़ी अब तक रिटायरमेंट ले चुके हैं। कार्तिक ने तो मैच छोड़कर कमेंट्री में भी हाथ आजमाए थे, लेकिन फिर अचानक से आईपीएल 2022 ने उन्हें एक मौका दिया। आईपीएल 2022 के बाद वह भारतीय टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आए और उनके रूप में भारत की एक फिनिशिर की तलाश पूरी हुई।
दिनेश कार्तिक की उम्र 37 साल है। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फिनिशिर और विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक अब तक सभी मैचों का हिस्सा बने हैं, लेकिन अब तक वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 4 मैच में सिर्फ वह 14 रन ही बना पाए हैं। इस वर्ल्ड कप के बाद उन्हें मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) एक अनुभवी स्पिनर हैं इस टी20 वर्ल्ड कप में वो टीम का हिस्सा हैं, उन्हें प्लेइंग 11 में मौका इसलिए भी दिया जा रहा हैं ताकि वह बल्लेबाजी में भी जौहर दिखा सकें, लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर सके। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होने शानदार फिनिशिंग दी थी लेकिन वह अपना मेन काम गेंदबाजी ठीक से कर नहीं पा रहे हैं। 4 मैचों में वह 3 विकेट ही ले पाए हैं। ऐसे में मुश्किल है कि उनको आगे मौका मिलेगा।
मोहम्मद शमी
जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को रखा गया था, लेकिन शमी के पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम में जगह नहीं मिली थी। जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी और कुछ और नए गेंदबाज भी लाइन में लगे हुए हैं जिसके चलते मोहम्मद शमी को भी मौका मिलता हुआ नजर नहीं आता हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन,