भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में मिशन मेलबोर्न की भरी हुंकार, पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने के लिए बनाया यह तगड़ा प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) का बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) शुरू हो गया है। आगामी 23 अक्टूबर को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अगुवाई में भारतीय टीम मेलबर्न के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। वहीं भारतीय टीम ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले का प्लान वाका में तैयार कर लिया है।
दरअसल वाका के मैदान पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने अपने पहले अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों ने हल्की फुल्की ट्रेनिंग की। स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई (Soaham Desai) ने वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच से पहले टीम की तैयारियों पर बात की।
स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने किया खुलासा

भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कहा कि,
“भारत को बड़े टूर्नामेंट में अक्सर सीधे खेलना पड़ता है, मगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले कंडीशनिंग कैंप से खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के हालात में खुद को ढालने में काफी मदद मिलेगी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर उतरने से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं।”
“फिटनेस और स्किल्स पर किया जाएगा काम”

इससे पहले भारतीय टीम ने बीते दिन पहले अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में 2 वार्म अप मैच भी खेलेगी। पहले अभ्यास सेशन के दौरान देसाई ने कहा कि आने वाले 8 दिन काफी अहम हैं। सोहन देसाई ने कैंप के लिए मैनेजमेंट और बीसीसीआई का शुक्रिया अदा भी किया, क्योंकि टीम इंडिया को अक्सर सीधे टूर्नामेंट में खेलना पड़ता था। देसाई ने कहा कि,
“आने वाले 8 दिन फिटनेस और स्किल्स पर काम किया जाएगा, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अभियान शुरू करने से पहले टीम पूरी तरह तैयार रहे।”
ऑस्ट्रेलिया के बारे में मिलेगी जानकारी

इस कैंप बारे में पर्थ रवाना होने से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई पिचों की गति और उछाल से बारे में जानकारी होना है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ियों के पास यहां खेलने का अनुभव नहीं है। वहीं देसाई का कहाना है कि इस कैंप से खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई की पिचों के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, सोहम देसाई,