सूर्यकुमार यादव का अगर BCCI ने बांग्लादेश दौरे पर दिया आराम तो फिर क्यों खेल रहे रणजी ट्रॉफी, टीम मैनेजमेंट पर उठ रहे सवाल

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ग्राउंड में 360 डिग्री शॉट खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बांग्लादेश सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बांग्लादेश दौरे से आराम के नाम पर टीम इंडिया से दूर सूर्या खेलने किस टीम के लिए वाले हैं, तो ऐसा है कि वो मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। अगर टीम में सूर्या शामिल होते तो अपने बल्ले का दम दिखा सकते थे।

सूर्यकुमार यादव खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

दरअसल, रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 13 दिसंबर से हो रही है। इसका आखिरी मुकाबला अगले साल फरवरी में 16-20 तारीख के बीच खेला जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में मुंबई में शामिल रहेंगे। मतलब ये कि वो 27 दिसंबर से सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला मुंबई को खेलना है, उसमें खेलते दिखेंगे।

सूर्यकुमार यादव फॉर्म में थे और दूसरे ये कि उसके बाद भी उन्हें आराम के नाम पर टीम से बाहर रखा गया। अब जब वो आराम पर हैं, तो घरेलू क्रिकेट क्यों खेलेंगे? आखिर मैच से होने वाली थकान से थोड़ा आराम मिले इसीलिए तो उन्हें बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया है।

बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

रही बात मैचों की तो इस साल उन्होंने वनडे और टी20 मिलाकर 44 मुकाबले खेले हैं। इसमें भी 50 ओवर वाले वनडे मुकाबले सिर्फ 13 ही हैं। सूर्यकुमार यादव के केस में ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि उनका परफॉर्मेन्स तो हर मैच के साथ और निखरता दिखा है, वो टी20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हैं। ये सब तभी होता है जब खिलाड़ी अपने खेल के चरम पर हो। सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल डेब्यू तो वैसे ही देर से हुआ है. 30-31 साल के हो चुके सूर्यकुमार के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा वक्त नहीं हैं इसलिए जो भी मौके होंगे वो उसे भुनाना चाहेंगे ना कि टीम से बाहर बैठकर गंवाना।