SL vs PAK: “IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर….” एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

By Akash Ranjan On September 12th, 2022
SL vs PAK: "IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर...." एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम छठी बार एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। श्रीलंका की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई। इस सीजन श्रीलंका ने 5 मुकाबले खेले, जिसमें से उसने चार जीते और एक हारा। वहीं, टीम का फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से सामना हुआ, जहां टीम हर मुकाबले की तरह गजब की नजर आई। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, टीम सबमें ही अव्वल रही। अपने इसी बेहतरीन पर परफ़ॉर्मेंस की वजह से शनाका के शेर ने एशिया कप का खिताब हासिल किया।

दासुन शनाका ने खितबी जीत के बाद दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला काफी मजेदार रहा। मुकाबले की शुरुआत से श्रीलंकाई टीम कमाल की नजर आई। टीम के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग, तीनों में ही अपना पूरा सहयोग दिया। दूसरी ओर पाक टीम इन तीनों ही डिपार्ट्मन्ट में फ्लॉप हुई। नतिजन टीम खिताबी जीत हासिल करने में बुरी तरह फेल हुई। वहीं, पाक के खिलाफ मिली इस खिताबी जीत के बाद कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच प्रेज़न्टैशन में युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि,

“मैं सबसे पहले समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आज हमने उन्हें गौरवान्वित किया है। आईपीएल 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टूर्नामेंट जीता था और हम भी वैसा कर सकते थे। यह युवा खिलाड़ी सब कुछ जानते हैं। राजापक्षा और हसरंगा ने बढ़िया साझेदारी के साथ योगदान दिया। शायद अंतिम गेंद का छक्का टर्निंग प्वाइटं था। 170 के स्कोर का मानसिक दबाव बहुत होता है। एक युवा खिलाड़ी पर दबाव होता है और हमें उन्हें थोड़ा समय देने की ज़रूरत है। बतौर कप्तान और टीम हमने उसपर भरोसा जताया है।”

दासुन शनाका ने टीम के प्रदर्शन के लेकर दिया बयान

SL vs PAK: "IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर...." एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

SL vs PAK: “IPL 2021 में चेन्नई ने इसी मैदान पर….” एशिया कप फ़तेह करने के बाद दासुन शनाका ने किया बड़ा खुलासा, अपनाई थी CSK की रणनीति

दासुन (Dasun Shanaka) ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि ग्रुप चरण में मिली हार से उनकी टीम ने बहुत कुछ सीखा और अपने प्रदर्शन में सुधार लाया। उन्होंने कहा कि,

“यहीं पर अच्छी टीम बनती है। किसी भी अच्छी टीम को हार मिल सकती है। पहले मैच की हार के बाद हमने गहरी चर्चा की और हमारे खिलाड़ियों ने अपनी भूमिकाएं निभाए। इसके कारण हम चैंपियन बने। हमारी फ़ील्डिंग बेहतर होती चली गई। ग्रुप चरण में ग़लतियां करने के बाद हम बेहतर होते चले गए और आज हमने बढ़िया काम किया। इसका श्रेय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ को जाता है। मैं चयनकर्ताओं और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया।”

कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच (Pakistan vs Sri Lanka Final) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दासुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 23 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप को जीत लिया है।

Tags: एशिया कप, दासुन शनाका, श्रीलंका,