SL vs PAK: दसुन शनाका ने पाकिस्तान को धोने के बाद किया अपनी रणनीति का खुलासा, बताया फाइनल में उनकी टीम कैसे मारेगी बाज़ी

SL vs PAK: दसुन शनाका ने पाकिस्तान को धोने के बाद किया अपनी रणनीति का खुलासा, बताया फाइनल में उनकी टीम कैसे मारेगी बाज़ी

दसुन शनाका (Dasun Shanaka) की अगुवाई वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 (Asia Cup) में सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका सुपर-4 में एक भी मैच हारने वाली टीम बन गई है। पहला मैच अफगानिस्तान से हारने के बाद इस टीम का सफर शानदार रहा है, वहीं मेजबानों ने फाइनल मुकाबले में जाने से पहले विरोधी पर जीत हासिल कर आत्मविश्वास भी बना लिया है। पकिस्तान के खिलाफ मुकबले के बाद दसुन शनाका ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर दसुन शनाका का बयान

श्रीलंका की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। वहीं विजयरथ पर सवार लंकाई टीम ने इस जीत के साथ विरोधी के मन में डर भी पैदा कर दिया है। लेकिन दसुन शनाका ने मैच के बाद अपनी टीम में बेहतरी की गुंजाइश बताई है। कप्तान का मानना है कि अगले मैच में तेज गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ अच्छी कर सकते हैं। जिसे उन्हें शुरुआत में विकेट मिले। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा,

“इस तरह के परिणाम हमेशा स्वीकार्य होते हैं। हमारे पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों, लेग स्पिनरों का अच्छा संयोजन है और हमारे पास जो विविधता है वह अद्भुत है। मुझे लगता है कि इस खेल में एक्स्ट्रा रन देना चिंता का विषय था और तेज गेंदबाजों ने जिस तरह की गेंदबाजी की। ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हम सुधार कर सकते हैं, अगर हम अगले मैच में जल्दी विकेट ले सकें तो यह अच्छा होगा।”

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 के मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) ने फाइनल मैच के लिए अपनी सीट बुक कर चुकी है। लेकिन उससे पहले एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का वार्मअप, पाकिस्तान और श्रीलंका, के बीच दुबई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दासुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना कर मैच जीत लिया।