IND vs SL: रोमांचक मैच में हार के बाद दासुन शनाका नहीं रोक सके अपना गुस्सा, इन 2 खिलाड़ियो को ठहरा दिया हार का जिम्मेदार

श्रीलंका और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया। मैच में दासुन शनाका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इस दौरान बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 162 रन का टारगेट टीम श्रीलंका को दिया। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी कर श्रीलंका के हाथ में जीत की डोरी नहीं जाने दी और पहली सीरीज अपने नाम कर ली। आइए आपको बताते हैं मैच के बाद सीरीज को लेकर क्या बोले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका…
जानें मैच के बाद क्या बोले दासुन शनाका
हार पर बोलते हुए दासुन शनाका ने कहा कि-
“यह (हमारा खेल हारने के लिए) था। जिस तरह से हमने गेम खत्म किया, उससे वास्तव में निराशा हुई। वानखेड़े में आपको लाइन पार करने में मदद करने के लिए बल्लेबाज की जरूरत होती है।” “मैं मैचअप में विश्वास रखता हूं, इसलिए अपनी गेंदबाजी से हमने भारत को 162 रन पर रोक दिया। यह पहला गेम है और वे (भारतीय बल्लेबाज) वास्तव में युवाओं का अच्छा समूह हैं, वे अच्छा खेले।”
ऐसा रहा टीम इंडिया का मैच
टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने 33 रन तो वहीं शुभमन गिल ने 7 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 7 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन बनाकर भारत के स्कोर को 162 रनों तक पहुंचा दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम से कुसल मेंडिस ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए तो वहीं चामिका करुणारत्ने ने श्रीलंका को बनाए रखा और आखिरी ओवर तक पहुंचाया। श्रीलंका को आखिरी 1 गेंद में 4 रन चाहिए थे लेकिन श्रीलंका 2 रन ही बना पाए और भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया।
Tags: टीम इंडिया, दासुन शनाका,
