IND vs SL: सीरीज हार के बाद दासुन शनाका ने खो दिया आपा, सीधे तौर पर इस खिलाड़ी को माना हार का जिम्मेदार

By Tanu Chaturvedi On January 8th, 2023
दासुन शनाका

दासुन शनाका: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका और भारत के बीच टॉस हुआ जिसमें हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया ने 228 रनों की पारी 5 विकेट के नुकसान पर खेली और श्रीलंका को 229 रनों का टारगेट दिया।

जवाबी पारी में श्रीलंका ने 137 रन बनाए और आउट हो गई। टीम इंडिया को 91 रनों से तीसरी टी20 सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया की जीत के पीछे सूर्यकुमार यादव का शानदार शतक है। सूर्या ने 51 गेंदों पर 112 रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद दासुन शनाका ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से कुछ कहा है….

ऐसा बोले दासुन शनाका

श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि

“भारत आने से पहले मैं अच्छे फ़ॉर्म में नहीं था लेकिन यहां मैं जिस तरह से खेला, उससे मैं काफ़ी खुश हूं।इस सीरीज़ में हमारी टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसमें हमें कई सकारात्मक पक्ष मिले हैं. मैं बॉलिंग नहीं कर पाया हूं क्योंकि मेरी उंगली थोड़ी चोट है। उम्मीद है कि वनडे सीरीज़ के दौरान मैं गेंदबाज़ी करूंगा।”

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ऐसा रहा परफॉर्मेंस

टीम इंडिया के लिए शुरुआती पारी कुछ खास नहीं रही। ईशान किशन पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया। उन्होंने 35 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने 53 गेंदो पर 111 रनों की साझेदारी की। गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और दीपक भी 4-4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाकर 112 रनों का पारी खेली। अक्षर पटेल ने 9 गेंदो पर 21 रन बनाए टीम इंडिया का स्कोर 228 रन पर पहुंच गया।

 

Tags: टीम इंडिया, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या,