भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला गया। 5 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में आज शाम 7 बजे से खेला जा रहा है। टीम इंडिया में फिट होकर वापसी करने वाले अर्शदीप सिंह पर लाइव मैच में हार्दिक पांड्या भड़क गए।
अर्शदीप ने खेला ऐसा गेम
इसके बाद हार्दिक पांड्या ने हले ओवर में महज 2 रन आए लेकिन उसके बाद गेंदबाजी करने आए अर्शदीप। उन्होंने पहले एक चौका खाया उसके बाद ओवर की आखिरी डिलीवरी में पैर अंदर नहीं रख सके। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक दो नो बॉल और फेंकी। युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में 19 रन दे दिए। इसके बाद उन्होंने 3 बैक टू बैक नो बॉल भी डाली। इसके बाद हार्दिक पांड्या कुछ भड़के नजर आए और लाइव मैच में भड़क गए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने इस मैच में फिसड्डी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दिया है। पहले टी20 मैच में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 41 रन लुटा दिए थे। हर्षल पटेल को 2 विकेट भले ही मिल गए, लेकिन उसके लिए उन्होंने 41 रन लुटा दिए, जो टीम इंडिया के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हुआ था।
https://twitter.com/MohitKu38157375/status/1611003693935251457?s=20&t=X03ExwqFPR40UU6WOEt0wA
ऐसा रहा टी20 सीरीज का दूसरा मैच
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को 207 रनों का टारगेट दिया गया। इसके बाद बीच के ओवरों में श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई। मगर मैच के आखिरी में कप्तान दासुन शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 206 रन तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दासून शनाका ने हाफ सेंचुरी लगाई। भारत के लिए उमरान मलिक ने दो विकेट लिए।
