शुभमन गिलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। भारत ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 20 अगस्त को खेला गया जिसमें भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की हैं। भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज अपने 33 रनों की पारी से भारत की जीत में भूमिका निभाई हैं।
शुभमन गिल जिस तरह के फॉर्म में नजर आ रहे हैं भारतीय मैनेजमेंट उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के आने के बाद भी टीम से बाहर शायद ही रख पाएगी। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार बल्लेबाज बनते हुए नजर आ रहे हैं।
शुभमन गिल बल्ले से दिखा रहे शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के ओपनिंग पॉर्टनर बनते हुए नजर आए। ओपनिंग करते हुए शुभमन शानदार नजर आए। शुभमन ने वेस्टइंडीज दौरे के तीन मुकाबलों में ओपनिंग करते हुए 205 रन बनाए। शुभमन की इस दौरे में सबसे बड़ी पारी 98 रनों की थी, जो दूसरे वनडे में उनके बल्ले से निकला था।
जिम्बाब्वे दौरे के पहले मुकाबले में भी शुभमन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। शुभमन ने इस मुकाबले में 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेल भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। शुभमन आज खेले गए दूसरे मैच में भी शानदार नजर आए, 6 चौकों की मदद से शुभमन ने 33 रनों की पारी खेल भारत को गेम में बनाए रखा। शुभमन लगातार अपने खेल से दर्शा रहे हैं कि वह समय के साथ अपने खेल के स्तर को बढ़ा रहे हैं। शुभमन भारत के अगले सुपरस्टार बनने के सफर पर निकल चुके हैं।
शुभमन गिल को बाहर रखने का नहीं सोचेगी भारतीय मैनेजमेंट
भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी इस वक्त खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भारत के टॉप ऑर्डर को संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन शुभमन जिस तरह के फॉर्म में हैं मैनेजमेंट उन्हें बाहर रखने का नहीं सोचेगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में होने वाला हैं जिसके लिए शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
मैनेजमेंट को शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को और मौके देकर उन्हें भुनाने की जरूरत हैं। शुभमन ने अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं जिनमें 67.2 के एवरेज से उन्होने 336 रन बनाए हैं। जिस तरह के फॉर्म में शुभमन हैं वो जल्द ही 1000 रन पूरा करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर शुभमन गिल अगले 9 इनिंग में 1000 रनों का आंकडा पूरा कर ले तो वो 1000 रन पूरा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
