IND vs ZIM: शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी ने रचा इतिहास, द्रविड़ और तेंदुलकर के 24 साल के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

By Twinkle Chaturvedi On August 19th, 2022
IND vs ZIM: शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी ने रचा इतिहास, द्रविड़ और तेंदुलकर के 24 साल के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। सीरीज का पहला मैच कल 18 अगस्त को खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की हैं। पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे 189 पर ऑलआऊट हो गयी थी। फिर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMN GILL) के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी ने भारत को 10 विकेट से मुकाबला जीता दिया था।

शिखर धवन और शुभमन गिल ने अपनी इस शानदार साझेदारी से सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  और राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। आइए आपको धवन और गिल के इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं-

शिखर धवन और शुभमन गिल के नाम हुआ नया रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज की धमाकेदार शुरूआत की हैं। पहले ही मुकाबले में भारत ने अपनी काबिलियत दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की हैं। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की शानदार साझेदारी ने निभाई हैं। दोनों ही खिलाड़ी कल अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए नजर आए।

कल दोनों खिलाड़ी 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे थे। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतकीय पारी से भारत को शानदार जीत दिलाई। कल शिखर धवन ने 81 और शुभमन ने 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। कल दोनों के बीच 192 रनों की साझेदारी हमने देखी। इनकी यह साझेदारी जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई हैं।

शिखर और शुभमन ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शिखर धवन और शुभमन ने अपने साझेदारी से राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। सचिन और राहुल द्रविड़ ने साल 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ी 180 रनों की साझेदारी निभाई थी। वहीं साल 2013 में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के बीच 167 रनों की साझेजारी जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई थी।

 

Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन, शुभमन गिल,
Exit mobile version