5 दिसंबर को शिखर धवन 37 साल के हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें खास परफॉर्मेंस देनी होगी। रविवार को बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच खेली गयी वनडे सीरीज में शिखर धवन का बल्ला कुछ फ्लॉप नजर आया। शिखर धवन को टीम इंडिया से न्यूजीलैंड दौरे का कप्तान बनाया गया था, इस मैच टीम कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई और टीम की हार हो गयी थी।
7 रन बनाकर हुए फ्लॉप
फिलहाल, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए। पहले वनडे मुकाबले में 17 गेंदों में ही उनके पैर कांप गए और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धवन मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहले वनडे मुकाबले में वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम में अपनी जगह बनाये रखने के लिए शिखर धवन को खास मेहनत की जरूरत रहेगी।
मिराज के शुरुआती ओवर से ही धवन और कप्तान रोहित शर्मा संघर्ष कर रहे थे। मिराज ने अपने पहले ओवर में महज 1 रन दिया था और फिर अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने धवन को निशाना बना लिया।
फैंस ने की उन्हें बाहर करने की मांग
टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी को अब फैंस की नजरें फ्लॉप मान रही हैं। भले ही टीम की तरफ से शिखर धवन को इस टूर्नामेंट के लिए फिट माना जा रहा था लेकिन वो अपना गेम खेलने में फेल हो गए। मिराज की इस गेंद पर धवन रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश कर रहे थे, मगर वो चूक गए। गेंद उनकी छाती पर लगी, फिर हाथ से लगकर स्टंप पर लगी।
धवन की घटिया बल्लेबाजी पर फैंस भी निराश हैं और उन्हें टीम से बाहर किए जाने की मांग करने लगे। शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में सिर्फ एक बार ही 72 रन की बेहतरीन पारी खेल पाए थे। वहीं, पिछली 10 वनडे पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 2 बार ही 50 से ज्यादा रन निकले। 4 बार तो धवन 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए। अब उनकी जगह लेने के लिए शुभमन गिल तैयार नजर आ रहे हैं।
