BAN vs IND: LIVE मैच में KL-सुंदर की खराब फील्डिंग पर बरस पड़े कप्तान रोहित शर्मा, दे दी गंदी-गंदी गाली, वायरल हुआ VIDEO

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मुकाबला 1 विकेट से हार गई। इसी के साथ टीम इंडिया 1-0 से इस सीरीज में पीछे हो गई है।

इस दौरान भारत की खराब फील्डिंग उसकी हार की सबसे बड़ी वजह रही। शार्दुल ठाकुर के ओवर में पहले केएल राहुल ने फिर वाशिंगटन सुंदर की लापरवाही ने इस मैच को टीम इंडिया के हाथ से छीन लिया और इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुस्से में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: बांग्लादेश और भारतीय टीम के बीच पहला वनडे मैच कब, कहाँ और कैसे देखें FREE में लाइव, जानिए सबकुछ

सुंदर की खराब फील्डिंग पर बरस पड़े कप्तान रोहित शर्मा

दरअसल वायरल हो रहा पहला वीडियो 43वें ओवर के दौरान का है जब गेंद शार्दुल ठाकुर के हाथ में थी और ये गेम आसानी से टीम इंडिया अपने नाम कर सकती थी। इस ओवर की तीसरे गेंद पर मेंहदी हसन ने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा वाशिंगटन सुंदर के करीब पहुंची और उनके पास इस कैप को लपकने का आसान मौका था।

लेकिन उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से गंवा दिया और कैच लेने की कोशिश तक भी नहीं की। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि वो बाउंड्री के पास खड़े होकर गेंद के गिरने का इंतजार करते रहे। उनकी इस ढिलाई और लापरवाही को अहम मौके पर देख कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुस्से से आग बबूला हो उठे और उन्होंने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा पहला वनडे मैच का हाल

भारत का बांग्लादेश दौरा (India Tour of Bangladesh) आज यानी रविवार 04 दिसंबर से शुरू हो गया है, पहला वनडे मुकाबला शेर ए बांगला नेशनल स्टेडियम (Sher-E-Bangla National Cricket) में सुबह 11;30 बजे से खेला गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लिटन दास (Litton Das) आमने थे।

वहीं इस मैच में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश की टीम की 46 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाये जिस वजह से बांग्लादेश ने इस मैच को 1 विकेट से जीत लिया है। यानी तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे हो चला है।