शेन वार्न

क्रिकेट जगत में जब स्पिन गेंदबाजी की बात होती है तो उसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वार्न (SHANE WARNE) का जिक्र जरूर आता है. आज के दिन इस दिग्गज ने मात्र 52 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दिग्गज के निधन की खबर सुनकर क्रिकेट जगत सदमे में आ गया है. सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सहित सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर स्पिन के जादूगर को श्रद्धांजलि दी है.

शेन वार्न के निधन की खबर सुनकर सदमे में आया क्रिकेट जगत

महान स्पिनरों में से एक शेन वार्न (SHANE WARNE) ने दुनिया के सभी मैदानों पर जाकर अपने गेंदबाजी का जलवा बिखेरा था. जिसके कारण ही उन्हें महान लेग स्पिनर कहा जाता है. वार्न ने सभी दिग्गजो को अपनी गेंदबाजी से परेशान किया था. बताया जा रहा है कि वार्न थाईलैंड में थे, जहाँ पर पहले उन्हें बेहोशी के हालत में पाया गया तो डॉक्टर के पास ले जाया गया. लेकिन उन्हें वहाँ पर मृत घोषित कर दिया गया.

महानतम लेग स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शेन वार्न उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया में राज किया था. उनके निधन की खबर सुनने के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) , युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) और डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) सहित कई दिग्गजो ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *