Tag: युवराज सिंह

  • Yuvraj Singh जैसा दूसरा खिलाड़ी मिला भारत को, छक्कों की कर रहा बौछार, जानिए कौन है ये प्लेयर

    Yuvraj Singh जैसा दूसरा खिलाड़ी मिला भारत को, छक्कों की कर रहा बौछार, जानिए कौन है ये प्लेयर

    Yuvraj Singh: आईपीएल का 16 वां सीजन तो खत्म हो चुका है. अब आईपीएल की तरह ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग को लोकप्रियता मिल रही है. बता दें की, TNPL में इस बार कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जिस तरह आईपीएल में सबने देखा की आईपीएल से टीम इंडिया को रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर मिले. जो अब एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने को तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं की अब TNPL से कौन सा खिलाड़ी मिला है.

    Yuvraj Singh जैसा बनना है मुश्किल, लेकिन इस खिलाड़ी ने TNPL में जड़े छक्के

    बता दें की, युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपने समय में एक उमदा खिलाड़ी हुआ करते थे साल 2007 और 2011 में उनका प्रदर्शन कोई नहीं भूल सकता. इसी के साथ उनके द्वारा लगाए गए छे छक्के इतिहास बन गए. आज भी युवराज सिंह को लोग उतना ही मानते हैं जितना की उस वक़्त माना करते थे.

    फ़िलहाल तो अभी तमिलनाडु प्रीमियर लीग चल रहा है. इस लीग में भारत को युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जैसा ही एक खिलाड़ी मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक, लाइका कोवई किंग्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते दिखाया है.

    छठवां मुकाबला इन टीमों के बीच खेला गया

    TNPL में छठवां मुकाबला लाइका कोवई किंग्स और नेल्लाई रॉयल किंग्स के बीच में खेला गया. ये मुकाबला बहुत ही शानदार था. इस मुकाबले को लेकर दर्शक भी काफी उत्सुक दिखे. बताया जा रहा है की, साईं सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया है.

    काफी वक़्त से कहा जा रहा है की साईं सुदर्शन को जल्दी ही टीम में मौका मिल सकता है. सुदर्शन ने 90 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के भी शामिल हैं. उनका ये गेम अब सोशल मीडिया पर खूब सराह जा रहा है.

     

    ये भी पढ़ें: Ashwin के इस कारनामे से सभी को लगा झटका, पहले अंपायर को कहा बुरा भला, फिर 1 ही गेंद पर 2 बार लिया DRS

  • Gautam Gambhir इस खिलाड़ी को मानते हैं वर्ल्ड कप जीत का असली हीरो, जानिए कौन है वो दिग्गज खिलाड़ी

    Gautam Gambhir: गौतम गंभीर का आज भी अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनका अंदाज़ आज भी बेबाक है. गौतम गंभीर का आज भी स्टाइल अलग कहा जाता है. वो हर बात खुलकर रखते हैं. एक नेता होने साथ-साथ एक शानदार प्लेयर भी रह चुके हैं गंभीर. इसी के साथ हाल ही में आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम के वो मेंटोर भी थे. जिसमें देखा गया था की वह अपने खिलाड़ी को किस तरफ से डिफेंड करते हैं. आइए आपको बताते हैं की अप गंभीर ने वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा है.

    Gautam Gambhir के इस बयान के सोशल मीडिया पर आ रही ऐसी प्रतिक्रिया

    पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और महेंद्र सिंह धोनी के बीच छत्तीस का आंकड़ा चलता है. एक बार फिर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है. गौतम गंभीर अपनी बात खुलकर रखते हैं. अब उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया है.

    दरअसल, अब गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना है कि साल 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बल्कि युवराज सिंह ने जिताया है. भले ही अब युवराज सिंह मैदान से दूर हों लेकिन गंभीर ने उनका योगदान याद किया है.

    कपिल देव को लेकर गंभीर क्या कुछ बोल गए

    मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम गंभीर का मानना है कि साल 1983 में विश्व कप का खिताब जीताने में कपिल देव का हाथ नहीं बल्कि मोहिंदर अमरनाथ का अहम योगदान है. गौतम गंभीर अब अपने स्टेटमेंट को लेकर छाए हुए हैं.

    एक तरफ कपिल देव और दूसरी तरफ धोनी दोनों पर गौतम ने गंभीर आरोप लगाए हैं. धोनी और गंभीर की शुरुवात से ही नहीं बनती है. जिसकी वजह से धोनी को लेकर गौतम गंभीर की काफी तीखी प्रतिक्रिया रहती है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: लखनऊ में बाउंड्री लाइन पार कर Virat Kohli से मिलने पहुंचा फैन, वीडियो देखकर गौतम गंभीर को लगेगा बहुत बुरा

  • SANIA MIRZA ने सरेआम बताई अपने और युवराज सिंह के रिश्ते की सच्चाई, यहां जानिए पूरा मामला

    Yuvraj Singh sania mirza relation:  फ़िल्मी जगत की तरह खेल जगत में ऐसे कई सुनहरे मौके आए जिन्हें याद कर आज भी रोंम-रोंम अंदर से खुश हो जाता हैं. वहीं साल 2007 में ऑल राउंडर युवराज सिंह(Yuvraj Singh) ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के मारकर अलग इतिहास लिखा दिया था. तभी से युवराज सिंह सिक्सर किंग (sixer king yuvraj singh) के नाम से जाना जाता हैं.

    अभी हाल ही में युवी ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उनके बर्थडे के मौके पर कई खिलाड़ियों ने उन्हें विश किया. जिसमें एक नाम टेनिस स्टार SANIA MIRZA का भी है. सानिया ने युवी को बर्थडे विश करने के साथ अपने रिश्ते की सभी को सोशल मीडिया के जरिए सच्चाई बताई है. चलिए जानते हैं क्या हैं इनके रिश्ते का सच?

    युवराज सिंह व SANIA MIRZA के रिश्ते की खुली पोल

    बता दें युवराज सिंह 12 दिसंबर को अपना 40 वां बर्थडे मनाया था. इस खास दिन पर सभी सेलिब्रिटियों ने उन्हें बधाई दी थीं. इसके साथ टेंसी स्टार सानिया मिर्जा(sania mirza) ने भी बेहद खास अंदाज में युवी को बर्थडे विश किया.जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते की पोल खुल गई.

    सानिया ने सिक्सर किंग को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि “हैप्पी बर्थडे मोटू. 18 साल की दोस्ती के बाद भी जब तुम बोलते हो तो मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूजन वाले एक्सप्रेशन होते हैं. आपका यह बर्थडे बेहद शानदार रहे. वहीं इस मजेदार पोस्ट के साथ sania mirza ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि युवी के साथ सानिया मिर्जा अपने बेटे इजरान के साथ नजर आ रही हैं.

    सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली ने भी किया विश

    सानिया  के अलावा क्रिकेट के भगवान  कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर(sachin tendulkar) ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईआईसी ने भी युवी को बधाई देते हुए इनके रिकॉर्ड के बारे में लिखा. इन सबके अलावा इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सिक्स किंग बर्थडे विश किया था.

    युवी ने अपने क्रिकेट की दुनिया में साल 2000 में केन्या के खिलाफ कदम रखा था. उन्होंने करियर के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया को कई सारे मैच जिताएं हैं. हालांकि साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया था

  • Sachin Tendulkar की वजह से टूट गया Yuvraj Singh का कप्तान बनने का सपना, इस फैसले के कारण हो गया बड़ा खेल

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से भारत को साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार शानदार प्रदर्शन दिया है। लेकिन आज तक उनको टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाया गया है। हालांकि इसके पीछे भी एक कारण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar ) की एक छोटी से गलती की वजह से युवराज सिंह का कप्तान बनने का सपना टूट गया था।

    Yuvraj Singh के खूबसूरत आलीशान घर के आगे विराट कोहली का घर है फेल, देख कर तस्वीरें रह जाएंगे दंग

    Yuvraj Singh ने किया खुलासा

    युवराज सिंह ने खुद एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि, सचिन तेंदुलकर की इस बड़ी गलती की वजह से उन्हें कभी भी टीम इंडिया का कप्तान बनने का मौका नहीं मिला। दरअसल युवराज सिंह ने साल 2022 में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संजय मांजरेकर के साथ खुद को कप्तानी ना मिलने की बड़ी वजह का खुलासा किया था।

    Yuvraj Singh का था कप्तान बनने का सपना

    उन्होंने बताया कि, ‘मैं कप्तान बनना चाहता था, फिर ग्रेग चैपल और सचिन तेंदुलकर के बीच विवाद हुआ, जिसमें मैंने सचिन का साथ दिया। BCCI के कुछ अधिकारियों को यह बात पसंद नहीं आई। मैंने ऐसा सुना था कि वह किसी को भी कप्तान बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुझे नहीं। 2007 इंग्लैंड दौरे पर वीरेंद्र सहवाग जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं थे।’

    युवराज सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि, ‘मैं उस दौरान वनडे टीम का उपकप्तान था और राहुल द्रविड़ कप्तान थे। वनडे टीम का उपकप्तान होने के नाते मुझे लगा था कि मैं कप्तान बनने वाला हूं, लेकिन अचानक मुझे उपकप्तानी से भी हटा दिया गया। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अचानक ही महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया गया।’

    युवराज सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा कि, ‘भले ही यह फैसला मेरे खिलाफ गया हो लेकिन इसका मुझे कोई भी अफसोस नहीं है। आज भी अगर ऐसे हालात होते तो मैं अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों का ही साथ देता।’

  • IPL 2023: युवराज सिंह ने की मुंबई इंडियंस से शुभमन गिल के लिए ये बड़ा गिफ्ट देने की रिक्वेस्ट, मांग सुनकर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023: आईपीएल धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा है. ऐसे में बता दें की, RCB प्लेऑफ से अब बाहर हो चुकी है. बीता मैच आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके इस प्रदर्शन के बाद RCB के फैंस जहाँ एक तरफ भड़क गए हैं वहीं गुजरात के फैंस जश्न मना रहे हैं.

    IPL 2023 का ये सीजन गिल के रहा बहुत ही खास

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शानदार मैच RCB और GG के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन ने कमाल कर दिखाया है. बता दें की, गुजरात और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस इनिंग की क्रिकेट जगत में खूब चर्चा है. IPL के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन शतक आए हैं.

    गिल की तारीफों के पुल कई सीनियर प्लेयर बांध रहे हैं. इन सीनियर प्लेयर में से एक युवराज सिंह भी है. दरअसल, देखा जाए तो गुजरात को मैच जिताने वाले शुभमन गिल ही हैं. ऐसे में युवराज खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक अलग ही बाद कह डाली.

    युवराज की ये मांग अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का ये सीजन बहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऐसे में युवराज ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए नया सगूफा छोड़ा है. अब गुजरात को मिली जीत के बाद युवराज सिंह मुंबई से गिल को गिफ्ट देने की मांग कर रहे हैं. युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई को शुभमन को एक कार गिफ्ट करनी चाहिए.

    अब आईपीएल के प्लेऑफ में चार टीमें जगह बना चुकी हैं. इसमें चेन्नई, गुजरात,लखनऊ और मुंबई शामिल है. कयास लगाए जा रहे हैं की इस बार पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच हो सकता है.

     

    ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका

  • विराट कोहली की कप्तानी में इन 3 स्टार प्लेयर का करियर हुआ ख़त्म, लगातार खेलते तो जीता सकते थे ICC ट्रॉफी

    विराट कोहली इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. आईपीएल 2023 में विराट और गंभीर की लड़ाई इन दिनों विवादों में छाई रही थी. वैसे तो आज के समय विराट ने अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की कर रखी है लेकिन कई ऐसे प्लेयर हैं जो काबिल होने के बावजूद भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. आइए बताते हैं कौन हैं वो प्लेयर.

    टीम इंडिया की जान थे ये प्लेयर जो विराट कोहली की कप्तानी में हुए बाहर

    विराट कोहली को वैसे तो एक अच्छा कप्तान नहीं माना जाता है. लेकिन उनकी कप्तानी में तीन युवा प्लेयर्स का करियर खत्म हो गया था. इनमें से सबसे पहला नाम युवराज सिंह का है. 2011 वनडे वर्ल्ड कप को जिताने में युवराज सिंह की सबसे बड़ी भूमिका रही है. उनको अपने समय का सबसे उम्दा प्लेयर माना जाता था.

    बता दें की, जब धोनी कप्तान बने थे तब युवी का करियर सातवे आसमान पर था. लेकिन विराट कोहली को टीम इंडिया का कप्तान जब बनाया गया तभी से युवी का करियर खात्मे की ओर बढ़ने लगा और उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी.

    इस स्टार प्लेयर के करियर खत्म होने की वजह भी किंग कोहली ही हैं

    वैसे तो किंग कोहली की कप्तानी को कभी नहीं सराहा गया लेकिन उनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती रही और आज भी दी जाती है. बता दें की, किंग कोहली ने जिनका करियर खत्म किया है वो कोई और नहीं बल्कि सुरेश रैना है. धोनी की कप्तानी में रैना का करियर भी चमक गया था लेकिन कोहली की कप्तानी में उनका करियर भी खत्म हो गया.

    इसी के साथ बता दें की, इस लिस्ट में केदार जाधव का भी नाम शामिल है. केदार ने धोनी की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था और उन्ही की कप्तानी में स्टार प्लेयर बने थे. उन्होंने कई  मैच विनिंग पारियां टीम इंडिया के लिए खेली, लकिन फिर भी उन्होंने कोहली की कप्तानी में टीम से अपना किनारा कर लिया.

     

    `ये भी पढ़ें: IPL 2023: Gautam Gambhir से हुए झगड़े के बाद विराट कोहली ने स्टोरी में कही ऐसी बात, फैंस भी हो रहे हैं अब हैरान

  • IPL 2023: रोहित शर्मा महीनों तक रोते रहे, महिला खिलाड़ी ने 12 साल बाद खोल दिया सारा राज, TEAM INDIA और बीसीसीआई से मिला था धोखा!

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपने शानदार प्रदर्शन से कई मैच जीतने में अहम भूमिका भी निभाई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी दिलवा चुके हैं। बता दे कि मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए आसान बिल्कुल नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद ऐसा किया है।

    Rohit Sharma विराट की विनिंग पारी पर हार बैठे दिल, कुछ इस तरह मनाया भारत की जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO

    महीनों तक रोए Rohit Sharma

    बता दें कि, भारतीय टीम के लिए कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी के दौरान 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के भी वह अहम सदस्य रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद ही खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया था। अब पूरे 12 साल बाद ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस बातचीत करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ी जेमिमा ने बताया कि, रोहित को 2011 के वर्ल्ड कप से क्यों हटाया गया था।

    अब खुला Rohit Sharma का राज

    जेमिमा ने बताया जब मैंने उनसे सवाल पूछा कि, 10 साल बाद आप टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्या आपने इस बात को कभी सोचा था कि, ऐसा भी कभी होगा? तो रोहित ने बताया कि, जी नहीं मैंने ऐसा नहीं सोचा था।

    2011 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद बहुत सारे लोग मेरे पास आए और बहुत सारी बातें हुई, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा केवल युवराज सिंह मेरे पास आए और खाने के लिए मुझे बाहर लेकर गए ।वहां कोई नहीं था लगभग 1 महीने में काफी ज्यादा परेशान था। जिसके बारे में आप सपने देखते हैं और मैं अंदर ही अंदर इन चीजों को याद करके रो रहा था।

    रोहित शर्मा ने आगे बताया कि, कठिन समय आ गया लेकिन आपको पता होता है कि आपको आगे क्या करना है। ऐसे में आप सुनिश्चित करें कि जब आपको अगला मौका मिले तो आप उसके लिए तैयार रहें मैं भी टीम से कई महीनों तक बाहर रहा हूं। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं थी मैंने बस अपने खेल के लिए अपनी खुशी को चुना।

  • युवराज सिंह की बहन कर देती हैं सबको घायल, अपनी खूबसूरती से देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह क्रिकेट से भी दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आपको बताते हैं कौन हैं युवराज की बहन, जो अपनी खूबसूरती के मामले में सबको फेल कर देती हैं।

    कौन हैं युवराज सिंह की बहन

    युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से युवराज और दूसरी पत्नी के दो बच्चे हुए। जिनमें एक का नाम अमरजोत है जो युवी की रिश्ते में सौतेली बहन लगती हैं। अमरजोत कौर के अलावा युवराज का एक सौतेला भाई भी है, जिसका नाम विक्टर है। आपको बता दें कि युवराज सिंह की मां शबनम को तलाक देकर पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल से शादी की थी

    कुछ ऐसी है दोनों के बीच बॉन्डिंग

    रिश्ते में भले ही अमरजोत कौर युवराज की सौतेली बहन लगती हो लेकिन उनके बीच सगे भाई बहन जैसी बॉन्डिंग है। यहां तक कि युवराज सिंह और अमरजोत और एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि उसके बाद नीना बुंदेल से शादी कर के वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

    इसके बाद वह अपनी दूसरी बीवी और बच्चों के साथ कई साल तक अमेरिका में ही रहे। युवराज सिंह ने अपनी लाइफ में कई अप्स एंड डाउंस देखे हैं। वहीं क्रिकेट करियर में उन्होंने टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेंट्स में खेलकर टीम का नाम रौशन कर चुके हैं। टीम में वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग और बॉलिंग करते थे। 41 साल के युवराज सिंह वह केंसर के कारण क्रिकेट से भी दूर हुए थे। साल 2015 में युवराज ने हेजल कीच के साथ सगाई कर ली और साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

  • इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं स्टुअर्ट ब्रॉड की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, देखें तेजी से वायरल हो रही है तस्वीरें

    इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड को तो भारत में क्रिकेट का हर प्रेमी जानता है। ब्रॉड वही खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ युवराज सिंह ने छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। आज हम आपको बताएंगे कौन हैं स्टुअर्ट ब्रॉड और कैसा है उनका गेम।

    स्टुअर्ट ब्रॉड की ऐसी है फैमली

    36 साल के स्टुअर्ट एक बच्ची के पिता हैं। उनकी पत्नी का नाम मोली किंग है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म की पुष्टि की है। पोस्ट को 24 नवंबर को सार्वजनिक किया गया था, जिसका शीर्षक था “दुनिया में आपका स्वागत है एनाबेला ब्रॉड। हम इतने प्यार में कभी नहीं रहे ”। स्टुअर्ट ने अपनी बेटी का नाम एनाबेला ब्रॉड रखा है। मैं कई दफा अपनी छोटी सी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

    आपको बता दें कि मोली किंग बीबीसी रेडियो में प्रेजेंटर भी रही हैं। ब्रॉड और मोली ने जनवरी 2021 में सगाई की थी। इसके अलावा भी एक पॉप सिंगर भी हैं। वह लगातार पत्नी और फैमली के साथ अपनी फोटोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं।

    इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ी हैं स्टुअर्ट

    स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 160 टेस्ट मैचों में 571 विकेट लिया है। इसके अलावा 121 वनडे में उनके 178 विकेट लिए हैं। वह अपनी टीम के लिए फिलहाल टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं। साल 2011 में वह आईपीएल टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट की गेंदबाजी के दौरान 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर अपना नाम काफी फेमस कर दिया था।

    वहीं इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार गेम खेला और ब्रॉड क्रिकेट का घर कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। अपने इसी रिकॉर्ड के कारण वह काफी चर्चा में रहे हैं।

     

  • एक ओवर में 55 रन बना इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड युवराज सिंह का रिकॉर्ड, रच दिया एक नया इतिहास

    टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक मैच के दौरान एक ओवर में 36 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने युवी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवी ने यूएई टी-20 लीग में एक ही ओवर में 55 रन ठोक दिया हैं। दरअसल, इस समय यूएई में एक टी-20 लीग चल रही है जिसमे विश्व भर के खिलाड़ी अपनी पारी से सबको हैरान कर रहे हैं।

    टी20 लीग में एलेक्स हेल्स ने बनाया रिकॉर्ड

    एलेक्स हेल्स ने टी20 लीग में कमाल कर दिया है। उन्होंने 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए टी-20 लीग में 33 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। यानी हेल्स ने 222 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे हैं। यूएई में खेले जा रहे लीग के चार मैचों में उन्होंने क्रमश: 83, 64, 110 और 99 रनों की पारी खेली है।

    एलेक्स हेल्स ने टी20 लीग में 8 छक्के और 1 चौका लगा 55 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 47 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

    आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए 2007 में वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने एक ओवर में 36 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। कहा जाता है कि जब युवराज ने यह कारनाम किया तो उसके बाद कुछ युवराज के नाम से गेंदबाज कांपने लगे थे। युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है।

    ऐलेक्स का ऐसा है करियर

    एलेक्स हेल्स ने आज तक के अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 75 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में ऐलेक्स ने 138 की स्ट्राइक रेट से 2074 रन बनाए हैं। वहीं, एकदिवसीय क्रिकेट में हेल्स को 70 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन मैचों में 37 की औसत से हेल्स ने 2419 रन बनाए हैं। 34 वर्षीय एलेक्स इंग्लैंड के दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं।

Exit mobile version