सचिन तेंदुलकर की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कुछ ऐसी थी मास्टर ब्लास्टर की लव स्टोरी, पहली मुलाकात के लिए लिया था झूठ का सहारा
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट से दूर हुए सचिन तेंदुलकर को काफी समय हो गया है, वह कई टीवी एड्स में दिखाई देते हैं। उनके जीवन के ऊपर भी फिल्म बन चुकी है, लेकिन उनकी खुद की लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं है, पत्नी से पहली मुलाकात और शादी तक का सफर कैसा रहा था, ये हम आपको आज अपने आर्टिकल के जरिए बताएंगे।
कुछ ऐसी थी सचिन की लव स्टोरी
सचिन तंदुलकर की पत्नी अंजली मेहता पेशे से डॉक्टर हैं। इनकी पहली मुलाकात 1990 में एयरपोर्ट पर हुई थी। तब सचिन तेंदुलकर नए नए खिलाड़ी थे, अंजली को वो काफी क्यूट लगे थे और वह सचिन पर फिदा हो गई थीं। हालांकि अंजली भी बला की खूबसूरत हैं, वह पति के साथ कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट की जाती हैं।
View this post on Instagram
मिलने के लिए लिया था झूठ का सहारा
आपको बता दें कि सचिन नहीं बल्कि अंजली को पहले सचिन से प्यार हुआ था। इसके लिए उन्होंने झूठ का सहारा भी लिया था। अंजली मेहता ने अपने दोस्त की मदद से फेक पत्रकार बनते हुए सचिन तेंदुलकर के घर तक पहुंच गई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ा और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। चार साल के डेट के बाद दोनों की सगाई न्यूजीलैंड में हुई।
अंजली मेहता और सचिन की शादी को 28 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनके दो संतान है, पहले सारा तेंदुलकर हैं जोकि जल्द ही बालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खबरों की मानें तो उनका अफेयर शुभमन गिल के साथ हैं। दूसरे नम्बर पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं। अंजलि मेहता गुजरात के उद्योगपति की बेटी हैं। अंजलि के पिता गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं।
Tags: अंजली मेहता, सचिन तंदुलकर की पत्नी, सचिन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर,