IPL 2022, RR vs DC: मैन ऑफ़ द मैच मिशेल मार्श को याद आया पर्थ का मैदान, बताया कैसे की मैदान पर शानदार वापसी

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने रवि अश्विन के अर्धशतकीय पारी और देवदत्त पडिक्कल की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने मिशेल मार्श की दमदार पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना कर मैच जीत लिया। दिल्ली को जीत दिलाने के लिए मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ़ द मैच मिशेल मार्श का शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने शानदार गेंदबजी की। उन्होंने अपने तीन ओवर में 25 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे रविचंद्रन अश्विन का विकेट चटकाया।
सिर्फ़ गेंद ही नहीं बल्ले से भी दिखाया कमाल, इस मैच (RR vs DC) में दिल्ली की तरफ से मिशेल मार्श ने दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। मार्श ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इस दौरान वो अपने शतक से जरूर चूक गए। मार्श ने 62 गेंदों का सामना किया और 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 89 रन बनाकर चहल का शिकार बने।
मैन ऑफ द मैच मिशेल मार्श क्या बोले?
मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने बताया कि यह मैच बिलकुल भी आसान नहीं था। इस पिच ने आज उन्हें पर्थ स्टेडियम की याद दिला दी उन्होंने कहा कि,
” आज का मैच कठिन था। खासकर शारीरिक रूप से क्योंकि आपको बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करनी थी। धीमी गेंदें और कटर के साथ स्कोर करना थोड़ा कठिन हो जाता है। हमें 160 के लक्ष्य को पाने के लिए कम से कम एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पावरप्ले के पहले चार-पांच ओवर बल्लेबाजी के लिए कठिन थे। पिच स्विंग कर रहा था और थोड़ी सी उछाल भी थी। मुझे यह विकेट पर्थ की याद दिलाता है।”
मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में आगे कहा कि,
Tags: दिल्ली कैपिटल्स, मिशेल मार्श, राजस्थान रॉयल्स,” पिछले कुछ मैचों की तरह लगा कि मैं गेंद को हिट करने के लिए वापस आ गया हूं जैसा मैं चाहता था। मैंने ईमानदारी से सोचा कि इसका तोड़ निकालू। मैच के दौरान मैं ज़रा भी चिंतित नहीं था, जो शायद एक अच्छी बात है।”