IPL 2022, RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराकर नॉकआउट की तरफ बढ़ाए कदम, पॉइटंस टेबस का खेल हुआ रोमांचक

By Akash Ranjan On May 12th, 2022
IPL 2022, RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराकर नॉकआउट की तरफ बढ़ाए कदम, पॉइटंस टेबस का खेल हुआ रोमांचक

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने रवि अश्विन के अर्धशतकीय पारी और देवदत्त पडिक्कल की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने मिशेल मार्श और वॉर्नर की दमदार पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

वॉर्नर और मिशेल मार्श की जोड़ी ने मचाया धमाल

 

इस मैच (RR vs DC) में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। मार्श ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इस दौरान वो अपने शतक से जरूर चूक गए। मार्श ने 62 गेंदों का सामना किया और 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 89 रन बनाकर चहल का शिकार बने। वही डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर ने 41 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के और 5 चौके की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पंत 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स है 5वें नंबर पर

पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) का कब्ज़ा है। लखनऊ (LSG) की टीम नंबर दो पर आ गई है। टेबल में तीसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 6 पर नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 5वें पर नजर आ रही है।

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर 8 पर अभी भी बनी हुई हैं। और पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) है।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, डेविड वॉर्नर, दिल्ली कैपिटल्स, मिशेल मार्श, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version