IPL 2022: रोहित शर्मा के आउट होते ही बीवी की आंखों से झलके आंसू तो आर अश्विन की बीवी ने लगाया गले, देखें वीडियो

शनिवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का बल्ला एक बार फिर से नहीं चल सका। वे 2 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए। हालांकि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के आउट होने पर उनकी मैच देख रही उनकी बीवी रितिका सजदेह की आखों से आंसू छलक पड़े। इनके इस इमोशन के चलते आर अश्विन (RASHWIN) की पत्नी ने उनको गले लगाकर संत्वाना दी है।
आर अश्विन ने प्लान के तहत किया था रोहित शर्मा को आउट
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)का बल्ला इस सीजन में खामोश है। वो अब तक इस आईपीएल (IPL) में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इसको लेकर फैंस खासे नाराज हैं। शनिवार को उनका 35 वां जन्मदिन था।
फैंस समेत सभी को उम्मीद थी कि वो बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से उभारेंगे लेकिन जब वो मैदान में गए तो आर अश्विन (R ASHWIN) के चक्रव्यूह में फंस कर आउट हो गए। इस दौरान मैच देख रही रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की पत्नी निराश हो गए गईं और उनके आंखों से आंसू छलक आए। यह देख कर आर अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण से रहा नहींं गया और उन्होंने आकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को गले लगा लिया।
रोहित शर्मा ने इस सीजन में बनाए हैं सिफ 155 रन
ROHIT SHARMA का बल्ला खामोश है। वो क्रीज पर रुककर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के वो तीनों फार्मेट के कप्तान हैं। ऐसे में आलोचक लगातर उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने पूरे सीजन के 9 मैचों में सिर्फ 155 रन बनाए हैं।
बता दें कि अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 41, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 3, रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 26, पंजाब किंग्स के खिलाफ 28, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 और 39, चेन्नई के खिलाफ 0 और राजस्थान के खिलाफ केवल 2 रन ही बना पाए हैं। इस सीजन में अबतक 9 मैच में रोहित ने 155 रन बनाए हैं। 41 रन उनका सर्श्रेष्ठ स्कोर है।
यहां देखें वीडियो…
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा,राजस्थान और मुंबई के बीच हुए आईपीएल मैच में रोहित शर्मा जब आउट हुए तो उनकी पत्नी रितिका उदास हो गई ।उसी वक्त उनका विकेट लेने वाले अश्विन की पत्नी प्रीति से यह देखा नहीं गया और उन्होंने रितिका के पास जाकर उन्हें गले लगा लिया#IPL2022 #ashwinwife #RohitSharma #Ashwin #RitikaSajdeh pic.twitter.com/llOwiAyKAj
— Akash Mishra (@akashmishra1811) May 1, 2022


