रोहित शर्मा ने बताया क्या एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जायेगी भारतीय टीम??, विश्व कप जीतने के बारें में बोले

By Tanu Chaturvedi On October 22nd, 2022
IND vs PAK:रोहित शर्मा ने बताया क्या भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए जायेगी पाकिस्तान?, विश्व कप जीतने के बारें में बोले

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) में सुपर-12 के मुकाबले के पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे और टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने को लेकर हुए सवालों के भी जवाब दिए।

रोहित शर्मा ने क्या जवाब दिया

पत्रकारों से बातचीत में सवाल था कि क्या भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रहा इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि अभी टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान दें, मैं अभी एशिया कप 2023 के बारे में नहीं सोच रहा हूं। बीसीसीआई इस बारे में फैसला लेगा।’ एशिया कप 2023 का मुद्दा जय शाह के टीम इंडिया के पाकिस्तान न वाले बयान से शुरु हुआ था।

इसके बाद कई पीसीबी और पाकिस्तानी क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। रोहित भी इस सवाल के जवाब में बचते दिखे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर रोहित शर्मा भड़क गए थे। सवाल था कि इस वर्ल्ड कप में उलटफेर बहुत हुए हैं। आपकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ फेवरेट है तो क्या कुछ उलटफेर हो सकता है? इसके जवाब में रोहित ने काफी भड़काऊ जवाब दिया।

टी20 टूर्नामेंट एक बड़ी चुनौती : रोहित शर्मा

आगे बातचीत में रोहित शर्मा से पूछा गया कि भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत रहा है, क्या इसका दबाव है? रोहित ने इसके जवाब में कहा कि

“इसका दबाव नहीं है, लेकिन चुनौती है। हम बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मेरा मानना है कि मौके आते हैं। हमें उन मौकों पर बेहतर खेल दिखाना है। नौ साल से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतना बड़ी बात है। हम इसे लेकर निराश हैं। भारतीय टीम से हमेशा उम्मीदें रहती हैं। इस टूर्नामेंट में हमारे पास इसे बदलने का मौका है। हम इस बार अच्छा खेल दिखाएंगे। एक बार में एक ही मैच के बारे में सोचेंगे”।

आपको बता दें कि भारत 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस साल टीम इंडिया के फैंस भारत के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं।

Tags: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप, एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा,