T20 World Cup में इन 3 खिलाड़ियों को न चुनकर रोहित शर्मा ने की आज तक की सबसे बड़ी गलती
T20 World Cup में इन 3 खिलाड़ियों को न चुनकर रोहित शर्मा ने की आज तक की सबसे बड़ी गलती

बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम की घोषणा बीते सोमवार को की। टीम को देखकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बड़ी सहायता से ही जीत मिलेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी की गई है, जो टीम के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको तीन खिलाड़ी बारे में बताने वाले जिन्हें T20 विश्व कप में ना चुनकर रोहित शर्मा ने बड़ी गलती की है।

संजू सैमसन

इन खिलाड़ियों में से एक का नाम है संजू सैमसन उनको फिर से टी-20 विश्व कप से दूर रखा गया है। संजू ने भारतीय टीम के लिए 2015 में डेब्यू किया। वह एक शानदार बल्लेबाज हैं और उसी के साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर है। साल 2022 में अभी तक भारतीय टीम के लिए उन्होंने केवल T20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.75 की औसत और 158 .40 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए। इन आंकड़ों को देखने के बाद भी उन्हें T20 विश्व कप में एंट्री नहीं मिली।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने इस साल आईपीएल 2022 में गुजरात जायंट्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें T20 विश्व कप में नहीं लिया गया, लेकिन अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले T20 सीरीज में मोहम्मद शमी को सम्मिलित किया गया। शमी ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 17 T20 मैच खेले हैं।

उमरान मलिक

उमरान मलिक का नाम भी इसी लिस्ट में आता है वह यंग तेज गेंदबाज हैं टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में हो रहे खेल में उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी काफी सही साबित हो सकती थी। ऑस्ट्रेलिया के बीच इस तेज गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी थी। उमरान उसी T20 वर्ल्ड कप टीम के लिए बढ़िया मोहरा साबित हो सकते थे, लेकिन उनको टीम में नहीं लिया गया।

इसे भी पढ़ें-विराट कोहली ने अपने एक्शन से सबको पीछे छोड़ बना दिया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर