IND vs BAN: रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर होने की BCCI ने सुनाई बुरी खबर, टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका

रोहित शर्मा

टीम इंडिया बांग्लादेश सीरीज का पहला मैच 188 रन से जीत गई थी। इसके बाद से टीम की तारीफ हो रही है। वहीं, टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बांग्लादेश सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित शर्मा को पहले टेस्ट के बाद ढाका जाना था, लेकिन अंगूठे में चोट की वजह से अब वो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल सीरीज में अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद बांग्लादेश सीरीज का पहला मैच भी रोहित ने नहीं खेला था। इसके बाद उपकप्तान केएल राहुल ने रविवार को कहा कि ‘हो सकता है कि हमें अगले एक या दो दिन में पता चल जाए, मुझे भी इसकी जानकारी नहीं है।’

यहां देखें रोहित शर्मा के चोट पर ट्वीट

रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं खेल पाएंगे। इस खबर का ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहा है। फैंस इस खबर से बहुत निराश हैं।

खबरें हैं कि कप्तान रोहित शर्मा को अंगूठे में थोड़ी जकड़न है। उनकी तकलीफ ज्यादा न बढ़ें इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर रखने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई चयन समिति ने उन्हें जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है। रोहित के फैंस इस खबर को सुनकर काफी निराश हैं।  ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3 जनवरी से खेली जाने वाली श्रीलंका सीरीज का हिस्सा होंगे। तीन मैचों की सीरीज में टी20 सीरीज और 3वनडे सीरीज खेले जाएंगे।

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल सीरीज में कैच लेते समय स्लिप हो गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर को उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई भेजा गया।  टीम इंडिया से रोहित के न खेलने का जोखिम कम नहीं है। उनकी अपसेंट में टीम को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। बांग्लादेश सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता। इस मैच में शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। सीरीज का दूसरा मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है।