ऋषभ पंत को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह तो बीसीसीआई पर भड़क उठे फैंस

IND vs PAK: “ऋषभ पंत को हटाने का कारण क्या हैं”- पंत को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस ने बीसीसीआई पर दागे बड़े सवाल

ऋषभ पंत

ऋषभ पंतः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं।इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) जो भारत के लिए हर फॉर्मेट का अहम हिस्सा हैं। आज पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्हें ड्राप कर दिया गया हैं। उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को प्लेइंग 11 में जदग मिली हैं। जिस पर फैंस सोशल मीडिया में जमकर रिएक्श देते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह

भारत और पाकिस्तान को एक साथ खेलते देखने का वो समय फाइनली अब आ चुका हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में मिली 10 विकेट की हार का पूरा बदला लेते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा आज 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतरते नजर आएंगे।

लेकिन इससे भी ज्यादा झटका फैंस को ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  को प्लेइंग 11 में ना देखकर लगा हैं। ऋषभ पंत की जगह रोहित और मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक पर एक विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें टीम में जगह दी हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर ऋषभ पंत के बाहर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट

https://twitter.com/Sportscasmm/status/1563883034751148032?s=20&t=MONb4hDC-srBG0KXlnov9A

https://twitter.com/Rahul7573singh/status/1563884716952285185?s=20&t=MONb4hDC-srBG0KXlnov9A

Exit mobile version