6,6,4,4,4,4,4… भारतीय टीम में मौका न मिलने पर राहुल त्रिपाठी ने विजय हजारे ट्रॉफी में निकाला गुस्सा, तूफानी शतक ठोक सबकी बोलती की बंद

By Akash Ranjan On November 17th, 2022
राहुल त्रिपाठी

भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रसिद्ध विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy) में कई युवा बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे है। जहां महाराष्ट्र और मुंबई टीम के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं इस मैच में महाराष्ट्र टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए।

इस मैच में महाराष्ट्र की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने तूफानी शतक ठोककर हर जगह वाहवाही लूट ली है। दरअसल इस खिलाड़ी को कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने कई सीरीज में बेंच पर बिठाए रखा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अब बल्ले से तहलका मचाते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

विजय हज़ारे में राहुल त्रिपाठी ने ठोका शतक

आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल त्रिपाठी ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेलते हुए महाराष्ट्र के लिए एक शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है। त्रिपाठी ने 109 गेंदों का सामना कर अपना शतक पूरा किया है। इतना ही नहीं बल्कि वह अंत तक नाबाद भी रहे।

बता दें कि राहुल त्रिपाठी ने मुंबई के खिलाफ 137 गेंदों का सामना कर 156 रन बनाए। जिसमें उनके बल्ले से 18 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वहीं उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 113.87 का था।

महाराष्ट्र ने दिया 343 रनों का लक्ष्य

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के सामने निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए और मुंबई को 343 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य दिया। जिसमें राहुल त्रिपाठी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज़ पी एच शाह ने भी 84 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। वहीं कप्तान अंकित बवाने ने भी अच्छी 34 रन की पारी खेली।

इसके अलावा ए एन क़ाज़ी ने भी अक्चा अर्धशतक जड़ा अब बात करें मुंबई के गेंदबाज़ों की तो मुलानी और मोहित अवस्थी ने कंजूसी से गेंदबाज़ी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किया। बहरहाल, राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) का बल्ला मुंबई के खिलाफ जमकर गरजा है। वहीं आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन भी कर लिया है।

Tags: टीम इंडिया, राहुल त्रिपाठी,