अंबाती रायडू ने खुलासा करते हुए बताया क्यों IPL 2022 के दौरान की थी संन्यास की घोषणा, बताई लड़ाई के खबरों की सच्चाई

By Satyodaya On September 18th, 2022
अंबाती रायडू ने खुलासा करते हुए बताया क्यों IPL 2022 के दौरान की थी संन्यास की घोषणा, बताई लड़ाई के खबरों की सच्चाई

IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन खिलाड़ी अंबाती रायडू के प्रदर्शन को देखने के लिए लाखों फैंस दीवाने रहते हैं। अंबाती रायडू के शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है। लेकिन आईपीएल 2022 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू ने अचानक ट्वीट करके संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हालांकि फैंस कुछ समझ पाते उससे पहले ही उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

अब इस बात को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है कि आखिर उन्होंने अचानक संन्यास लेने का फैसला क्यों किया था।

अचानक संन्यास लेने के पीछे की बताई वजह

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने अभी हाल ही में बड़ा बयान दिया है।इस ट्वीट के पीछे की वजह भी बताई है, उन्होंने बताया कि मुझे किसी से कोई समस्या नहीं थी। अंबाती ने खुलासा करते हुए कहा है,

“उन्होंने कहा मेरी किसी से कोई बात नहीं निकली थी लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे हमारे दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थी जिसके चलते मैंने यह ट्वीट कर दिया था बाकी मेरे मन में कुछ नहीं था। टीम को आगे बढ़ाने में हमारा हमेशा समर्थन था और हम हमेशा एक ही रहेंगे। बस मेरे दिमाग का एक फेज था। बाकी मेरी किसी के साथ कोई अनबन नहीं हुई थी। मेरी टीम के साथ मेरी अच्छी यादें हैं मैं बहुत खुश हूं मैं अपनी शर्तों पर खेल खेलने का लुफ्त उठाता हूं जब भी मेरे रास्ते में चुनौती आई है मैं खुश हुआ हूं।”

दरअसल बता दें अंबाती ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि जब उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान किया था उस ट्वीट पर बहुत बड़ा बवाल मच गया था।

रायडू के ट्वीट ने मचा दिया था बवाल

अंबाती रायडू

आपको बता दें आईपीएल 2022 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा है। टीम ग्रुप स्टेज के मैचों में हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी जिसके बाद अंबाती रायडू के संन्यास को लेकर किए गए टूटने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने शुरू कर दी। लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते उन्होंने यह ट्वीट किया है।

हालांकि अब खिलाड़ी ने साफ कर दिया है उन्होंने बता दिया है कि हमारी किसी के साथ अनबन नहीं हुई थी। उन्होंने कहा मेरे लिए यह सिर्फ मैदान पर जाने और खेलने के बारे में है मुझे अब भी खेलना अच्छा लगता है और इसीलिए मैं बड़ौदा के लिए फिर से खेलने के लिए चुनौती को स्वीकार कर रहा हूं मैं अगले आईपीएल में खेलने के लिए फिटनेस के मामले में अपकमिंग सीजन से पहले पूरी तरह तैयार हूं।

इसे भी पढें-20वें ओवर में ट्रिपल विकेट मेडेन लेकर इस खिलाड़ी ने खोला पंजा, धोनी ने बर्बाद किया था इस खिलाड़ी का करियर

Tags: IPL, अंबाती रायडू, चेन्नई सुपर किंंग्स,