पाकिस्तान ने फिर उतारी भारत की नकल, वूमेंस IPL की देखा-देखी कर महिला PSL की कर डाली घोषणा, जानें पूरी जानकारी

पाकिस्तानः मेन्स क्रिकेट की तरह अब वूमेंस क्रिकेट भी चरम सीमा पर पहुंच रहा हैं। महिला खिलाड़ियों भी पुरूषों की भांति क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड की झड़ियां लगानी शुरू कर रही हैं। जिस तरह आईपीएल (IPL) ने भारतीय मेन्स क्रिकेट को एक नई ऊंचाईयां दी हैं। ठीक उसी तरह बीसीसीआई अब वूमेंस आईपीएल (WOMENS IPL) शुरू करने वाला हैं। जो अगले साल दस्तक देगा। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात पर भी भारत की नकल उतारने लगा हैं। दरअसल पाकिस्तान (PKAISTAN) ने भी महिला क्रिकेट लीग की घोषणा कर दी हैं। आइए आपको इस खबर की पूरी जानकारी देते हैं।
पीसीबी ने की महिला पाकिस्तान लीग की घोषणा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत (INDIA) की आईपीएल लीग को देखते हुए पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) की शुरूआत की थी। अब जब बीसीसीआई वूमेंस आईपीएल शुरू करने वाली हैं तो पाकिस्तान ने भी महिला पाकिस्तान सुपर लीग (PAKISTAN WOMEN SUPER LEAGUE) की घोषणा कर दी हैं।
कल 6 अक्टूबर को पीसीबी के अध्यक्ष रमीज रज़ा (RAMIZ RAJA) ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि पाक महिला सुपर लीग अगले साल पाकिस्तान पुरूष सुपर लीग के साथ शुरू किया जाएगा। वूमेंस पीएसएल का ऐलान करते हुए रमीज रज़ा ने कहा-
“मुझे महिला लीग की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह लीग युवा महिला क्रिकेटरों को इस महान खेल की ओर आकर्षित करेगी और हमारे मौजूदा खिलाड़ियों को अपने कौशल को और बढ़ाने में मदद करेगी, जब उन्हें विदेशी खिलाड़ियों के साथ डग-आऊट साझा करने का मौका मिलेगा। लीग में रोमांचक 13 मैच खेले जाएंगे।”
रमीज रज़ा ने बताया क्यों शुरू हो रहा हैं वूमेंस पीसीएल

घरेलू टी20 लीग हमेशा खिलाड़ियों के प्रतिभा को पहचाने और उन्हें बढ़ाने का काम करते हुए नजर आता हैं। आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग ने महिला खिलाड़ियों के हौसले को और बुलंद बनाने का काम किया हैं।
अब भारत और पाक द्वारा शुरू की जाने वाली वूमेंस लीग भी ऐसा काम करते हुए नजर आएगी। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज रज़ा (RAMIZ RAJA) ने आगे बात करते हुए महिला पीसीएल (WOMEN PSL) का आयोजन क्यों किया जा रहा हैं इस पर बात की हैं-
“इस पहल के कवरेज और प्रचार को बढ़ाने के लिए कुछ मैच एचबीएल पाक सुपर लीग 8 मैचों से पहले होंगे। यह आयोजन पाकिस्तान को सभी प्रारूपों में एक मजूत क्रिकेट खेलने वाले देश बनाने की हमारी रणनीति से जुड़ा हुआ है। हम अपनी क्रिकेट अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ने केवल आकर्षक ब्रांड बना रहे हैं। बल्कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से अपनी महिला क्रिकेटरों के करियर के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।”
Tags: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान महिला सुपर लीग, बीसीसीआई, रमीज रज़ा, वूमेंस आईपीएल,
