PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री के लिए बढ़ी मुश्किलें, लेकिन अभी भी खेल सकती है फाइनल

By Tanu Chaturvedi On October 28th, 2022
पाकिस्तान टीम (Grant Bradburn)

भारत पाकिस्तान मैच (Ind vs Pak) में टीम पाकिस्तान (Team Pakistan) को हार मिली थी, इसके बाद पाकिस्तान और जिम्बाव्बे (pak vs zim) के बीच 27 अक्टूबर को मैच हुआ था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाव्बे 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 129 रन बना सके और 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में एंट्री करना काफी मुश्किल हो गया है, लेकिन अब भी कुछ उम्मीद है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर सकता है।

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल

दरअसल, इस हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाना लगभग न के बराबर है, फिर भी टीम को अगले 3 मैचों में जीत अपने नाम करनी होगी। पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर अपने गुस्से का इजहार किया है।

कैसे हो सकती है पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री

पाकिस्तान की टीम को अपने अगले बचे हुए मैच दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं। अगर टीम अपने ये बचे मैच जीत भी लेती है तो भी उनका सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं होगा। खुद जीत के साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि अब दक्षिण अफ्रीका तीन में से दो मैच हार जाए।

दक्षिण अफ्रीका को भारत, पाकिस्तान (pakistan) और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं। इस समय ग्रुप 2 में भारत 4 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका 3 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान बिना खाता खोले 5वें स्थान पर बना हुआ है। अगर दक्षिण अफ्रिका भारत से मैच हार जाए तो भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। हालांकि को पाकिस्तान को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, तभी पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाएगा।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम पाकिस्तान, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे,