IND vs PAK: रविचंद्रन अश्विन भारत पाकिस्तान मैच में संन्यास के मूड थे उतरे, इस वजह से बदल गया उनका फैसला

IND vs PAK: रविचंद्रन अश्विन भारत पाकिस्तान मैच में संन्यास के मूड थे उतरे, इस वजह से बदल गया उनका फैसला

भारत पाकिस्तान मैच (IND vs PAK)में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में आखिरी ओवर में विराट कोहली के साथ रविचंद्रन अश्विन ने भी बड़ी सूझबूझ दिखाई थी। इस मैच को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है। अपने संन्यास को लेकर उन्होंने बयान भी दिया है।

संन्यास को लेकर क्या बोले रविचंद्रन अश्विन

आखिरी ओवर में टीम के लिए बल्लेबाजी करने आये रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) काफी दबाव में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर शानदार समझ दिखाते हुए वाइड गेंद खेली थी। लेकिन अगर वो गेंद टर्न होकर पैड से लग जाती और रविचंद्रन अश्विन आउट हो जाते वो भारत को मैच में हार मिल सकती था। इसको लेकर अश्विन ने कहा कि उन्होंने कहा कि

“अगर नवाज की वह गेंद टर्न होती और मेरे पैड से टकराती तो मैं केवल यही करता। ड्रेसिंग रूम में आता. मेरा ट्विटर खोलता और ट्वीट करता- बहुत बहुत धन्यवाद, मेरा क्रिकेट करियर शानदार रहा।”

इस मैच के बाद विराट ने भी रविचंद्रन अश्विन की समझदारी की तारीफ करते हुए कहा था कि “मैंने रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) से कहा था कि कवर्स के ऊपर से मार सकते हैं, लेकिन ऐश उसने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया. यह बहुत बहादुरी भरा फैसला था गेंद अंदर आई और वाइड हो गई। आखिरी गेंद पर फिर अश्विन ने गेंद को उठाकर खेला जिससे सिंगल रन चुराना आसान हो गया और भारत को जीत मिली।”

कैसा रहा भारत पाकिस्तान मैच

भारत पाकिस्तान मैच में गेंदबाज अर्शदीप ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को सस्ते में पवेलियन लौटाया था। जब सबको लग रहा था कि भारत ये मैच हार जाएगी उस वक्त विराट कोहली ने अपने बल्ले का कमाल दिखाकर पूरा मैच ही पलट दिया था। रविचंद्रन अश्विन और विराट के शानदार कोऑर्डिनेशन ने लास्ट ओवर में मैच जीतकर पाकिस्तान को करारी हाल दी थी। विराट कोहली इस मैच में स्टार प्लेयर बने थे।