वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगर भारतीय टीम ने इन 11 खिलाड़ियो को दिया मौका तो जीत है पक्की, विश्व चैपिंयन बनना है एकदम पक्का

टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन करके टीम की इमेज को गिरा दिया है। T20 वर्ल्ड कप के बाद अब टीम इंडिया (Team India) को 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इस बड़े टूर्नामेंट में टीम को अपनी गलतियों को सुधारना होगा। इसके लिए प्लेइंग इलेवन पर टीम इंडिया को काफी ध्यान देने की जरूरत होगी। अगर टीम को मैच जीतना है, तो वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी होनी चाहिए साथ ही आपको बताएंगे कि किस खिलाड़ी का टीम में होना तय ही होगा।
टीम में होने चाहिए ये धाकड़ खिलाड़ी
टीम इंडिया को अगर अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल करनी है तो ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करना होगा। वर्ल्ड कप 2023 में वह भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। इसके अलावा दीपक हुड्डा को भी टीम के साथ जोड़ा जा सकता है जो शानदार बल्लेबाजी करने के साथ गेंदबाजी में भी शानदार परफॉर्मेंशन करते हैं।
गेंदबाजों में ये खिलाड़ी शामिल
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का रहना जरूरी है। दोनों खिलाड़ी इस समय फॉर्म में हैं। हालांति जसप्रीत फिलहाल चोट के कारण मैच से दूर हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके अलावा स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल करना टीम इंडिया के लिए जीत की राह आसान कर सकता है। सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी मैदान का कोई कोना नहीं बचाता, टी20 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार पारी के बाद सूर्या का नाम हर कोई जानने लगा है।
ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन
वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह है।
Tags: टीम इंडिया, वनडे वर्ल्ड कप, सूर्यकुमार यादव,