MS Dhoni को इसलिए 2007 में बनाया गया कप्तान, युवराज और सहवाग को नजरअंदाज करने की पूर्व चयनकर्ता ने बताई बड़ी वजह

MS Dhoni

MS Dhoni: धोनी को एक सक्सेसफुल कप्तान माना जाता है. उन्होंने कप्तान बनने के बाद खुद को साबित भी किया है. इसी के साथ धोनी ने टीम इंडिया का ग्राफ बढ़ाया ही है शायद यही वजह है की धोनी को आज इतना सम्मान दिया जाता है. धोनी के संन्यास की खबरे उनके फैंस के आँखों में आंसू ला देती हैं. हाल ही में आईपीएल का 16 वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की ही कप्तानी में जीता है. आइए आपको बताते हैं की अब धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ है.

MS Dhoni को कप्तान बनाने की बड़ी वजह आई सामने, पूर्व चयनकर्ता ने कर दिया बड़ा खुलासा

बता दें की, धोनी (MS Dhoni) का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है. धोनी एक शानदार खिलाड़ी हैं और साथ ही शानदार कप्तान भी रह चुके हैं. उनकी कप्तानी की आज भी मिसाल दी जाती है. वैसे तो अब उनकी कप्तानी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

बताया जा रहा है की पूर्व चयनकर्ता ने बताया है की आखिर क्यों सिर्फ धोनी को ही कप्तानी के लिए चुना गया था. जबकि उस वक़्त कप्तानी के दावेदार युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी थे और दोनों ही एक बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हुआ करते थे.

वजह सुनकर उड़ गए सभी के होश, धोनी ना होते तो क्या होता

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व चयनकर्ता भूपिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है की,

“टीम में ऑटोमेटिक पसंद होने के अलावा, आप खिलाड़ी की क्रिकेटिंग स्किल, हाव-भाव, सामने से लीड करने की क्षमता और मैन मैनेजमेंट स्किल को देखते हैं. हमने धोनी का खेल के नजरिया के साथ ही हाव-भाव देखा और वह दूसरों से कैसे बात करते थे. हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.”

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 का विनर बनने के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से गुस्सा हैं महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2024 से पहले कर देंगे टीम से बाहर