वो कहते हैं न कि किक्रेट मैच में कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं होता, इसी तरह से इस बार की आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी रही है। कुछ युवा खिलाड़ियाें पर फ्रेंजाइजी ने जमकर पैसे बहाए तो कुछ पुराने खिलाड़ी अनसोल्ड पर चले गए। इसी में एक नाम मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का है। यह वर्ष 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप होल्डर थे, लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उन्हें अनसोल्ड होने के नाते गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के नेट बॉलर बनना पड़ा है।
IPL में पर्पल कैप जीतने वाले मोहित शर्मा बने नेट बॉलर

वर्ष 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की ओर से मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का शानदार प्रदर्शन रहा। इस वर्ष आईपीएल में (IPL) उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। यहां तक कि वो अपने प्रदर्शन की बदौलत पर्पल कैप होल्डर बने। दूसरी ओर यह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी (MAHENRA SINGH DHONI) के टीम का अहम हिस्सा भी रहे।
वो वर्ष 2014 में बांग्लादेश (BANGLADESH) में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहे और अगले वर्ष होने वाले वर्ल्ड कप में भी खेले। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) पंजाब किंग्स से जुड़े। इसके बाद वर्ष 2020 में यह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। दोनों टीम में कुछ खास न कर पाने के कारण इस बार फ्रेंचाइजी ने इनमें रूचि नहीं ली। अब इनको आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) में नेट बॉलर के रूप में उतारा है।
फैंस को नहीं पसंद आ रहा है यह मोहित शर्मा का नया रूप

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA)के फैंस को उनका नया रूप बिल्कुल नहींं पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी हमदर्दी में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैंंस ने तो यहां तक लिख दिया है कि यह सब किस्मत का खेल है। वैसे आईपीएल में मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 86 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 92 विकेट हासिल किए।इस दौरान उनका औसत 26.85 रहा। वह भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 31 और छह विकेट हासिल किए। यह है किस्मत का टर्न ही है जो उनको नेट बॉलर बनना पड़ा है।
Lukman Meriwala, Mohit Sharma, Barinder Sran are part of Gujarat Titans as net bowlers in IPL 2022.
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 18, 2022

Leave a Reply