Tag: मोहित शर्मा

  • WTC Final के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया, इन युवा 6 खिलाड़ियों को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका

    WTC Final के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया, इन युवा 6 खिलाड़ियों को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका

    WTC Final: 7 जून से इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ( WTC Final) खेला जाना है.  इसमें भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी. इसके बाद भी लगातार भारतीय टीम एक्शन में दिखने वाली है. ये मैच भी बहुत ही शानदार होने वाला है. बता दें की, इस मैच के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया उतरेगी. इन मैच में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए आपको बताते हैं की आखिर कौन है वो खिलाड़ी.

    WTC Final के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा होने वाला है स्क्वाड

    बता दें की, फाइनल ( WTC Final) के बाद वेस्टइंडीज के लिए टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. इंडियन क्रिकेट टीम जुलाई में वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेलेगी. यह टूर 12 जुलाई से 13 अगस्त यानी 1 महीना चलेगा.

    कहा जा रहा है की, जिन युवाओं को खास मौका मिलने जा रहा है उसमें सबसे पहला खिलाडी है रिंकू सिंह. आईपीएल में कोलकाता के रिंकू ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया था. उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी.

    ये मैच इन खिलाड़ियों के लिए होंगे अहम

    भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट जीतना अहम होगा, क्योंकि इसके पॉइंट्स अगली WTC की पॉइंट्स टेबल में जुड़ेंगे. अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर BCCI पूरी तरह से सचेत है. जिन खिलाड़ियों का नाम टीम इंडिया में जुड़ने जा रहा है उसमें दूसरा नाम मोहित शर्मा का है.

    इनके अलावा, आईपीएल के राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिलेगा. इस आईपीएल सीजन यशस्वी जायसवाल ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इसी के साथ मुकेश कुमार को भी मौका मिल सकता है.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    आईपीएल साल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर ली है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी भावुक नजर आए। आपको बता दें कि, फैंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम नहीं बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का जलवा देखने को मिला।

    हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को खेलते हुए और इस दौरान हर एक पल को देखने के लिए फैंस बेताब रहे। मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच था, लेकिन स्टेडियम में पीली जर्सी से रंगा नजारा देखने को मिला।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन

    फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी इस दौरान अपनी टीम को पांचवा आईपीएल खिताब दिलाने के लिए, उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सीएसके के हाथ से बाजी निकलती नजर आई। उस वक्त फैंस के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि, सीएसके ही मैच जीते।

    सीएसके की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोस और तस्वीरें सामने आई है। लेकिन एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 15वीं और आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। पिछले ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस की धड़कन एक बड़ी हुई थी।

    मोहित शर्मा की पहली गेंद पर शिवम दुबे कोई राणा नहीं ले सके। दूसरे पर दुबे ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर तीसरी पर जडेजा ने भी 1 रन ले लिया। अब सीएसके को 3 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। उस वक्त लड़की जोर से रो रही थी। उसकी आंखें लाल थी, उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। कैमेरा बार-बार उस लड़की को दिखाने की कोशिश में लगा था। जब चौथी गेंद डाली गई तो दुबे ने भी एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी।

    फिर कैमरा उस लड़की पर चला गया, लड़की दोनों हाथ जोड़े सीएसके के लिए प्रार्थना करती नजर आई और जैसे ही मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोका, लड़की सहित पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। चारों तरफ फैंस खुशी से उछलने लगे। हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये लड़की कौन थी, लेकिन फाइनल में इस अनोखी फैन ने सीएसके का दिल जरूर जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • भारतीय टीम के ये 3 तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah से भी ज्यादा करते थे तेज गेंदबाजी, लेकिन वक्त से पहले खत्म हो गया करियर

    भारतीय टीम के ये 3 तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah से भी ज्यादा करते थे तेज गेंदबाजी, लेकिन वक्त से पहले खत्म हो गया करियर

    भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं टीम इंडिया में बेहतरीन गेंदबाज भी हैं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे घातक गेंदबाज अच्छे- अच्छों के पसीने छुड़ा देते हैं। लेकिन क्रिकेट में अपनी जगह बना पाना बेहद ही मुश्किल होता है। भारतीय टीम में कुछ ऐसे तेज गेंदबाज रह चुके हैं जिन्होंने जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा तेज गेंदबाजी की है।

    लेकिन इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाई। आइए आगे आर्टिकल में टीम इंडिया के कुछ ऐसे खतरनाक गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    आरपी सिंह

    आरपी सिंह

    भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज आरपी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बेहद अच्छी की लेकिन कुछ दिनों बाद यहां टीम इंडिया में फ्लॉप साबित हो गए और टीम इंडिया से एकदम से ही गायब हो गए। आरपी सिंह ने भारतीय टीम की तरफ से 2017 में t20 वर्ल्ड कप खेला था जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन आरपी सिंह ने टीम इंडिया में अपनी जगह बरकरार नहीं बना पाई। आरपी सिंह ने अपने करियर में 14 टेस्ट मैच खेले और 10 t20 ,58 वनडे मैच खेले हैं। अब यह टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आते हैं।

    मोहित शर्मा

    मोहित शर्मा

    भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी मोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत 2013 में की थी इन्होंने शुरुआती तौर पर बेहद तेज गति से गेंदबाजी की लेकिन धीरे-धीरे इनका वह प्रदर्शन नहीं रहा। उनकी धीमी गति के बल्लेबाजी सभी को परेशान कर रही थी। खाना कि उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन उसके बाद फिर या फ्लॉप साबित हो गए। मोहित शर्मा ने अपने करियर में 26 वनडे मैच खेले और 8 t20 मैच खेले हैं।

    इरफान पठान

    इरफान पठान

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में की थी। इरफान पठान ने शुरुआती दौर में बेहद अच्छी तरीके से गेंदबाजी की लेकिन फिर या फ्लॉप साबित होने लगे इनकी स्विंग गेंदबाजी ने सभी को परेशान कर लिया। इन्होंने 2004 में आईसीसी की तरफ से बेहद अच्छा प्रदर्शन किया।

    इन्होंने पहले ओवर में हैट्रिक लेने का भी कारनामा कर दिखाया था। लेकिन कुछ दिनों बाद या बेहद ही खराब प्रदर्शन करने लगे जिसके चलते इनका करियर बर्बाद हो गया उन्होंने अपने करियर में 29 टेस्ट मैच खेलें। वही 120 वनडे मैच खेले और 24 टी20 मैच खेले हैं। इरफान पठान टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आते हैं ।

    इसे भी पढ़ें-ODI Cricket के इतिहास में ऐसे 2 मौके जिसमें एक ही मैच में जड़ दिए गए 4 शतक, ऐतिहासिक मैच भी है शामिल

  • IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने जिस खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए विश्व कप खिलाया, अब उसे आईपीएल में बनना पड़ा नेट बॉलर

    IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने जिस खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए विश्व कप खिलाया, अब उसे आईपीएल में बनना पड़ा नेट बॉलर

    वो कहते हैं न कि किक्रेट मैच में कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं होता, इसी तरह से इस बार की आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी रही है। कुछ युवा खिलाड़ियाें पर फ्रेंजाइजी ने जमकर पैसे बहाए तो कुछ पुराने खिलाड़ी अनसोल्ड पर चले गए। इसी में एक नाम मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का है। यह वर्ष 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप होल्डर थे, लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उन्हें अनसोल्ड होने के नाते गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के नेट बॉलर बनना पड़ा है।

    IPL में पर्पल कैप जीतने वाले मोहित शर्मा बने नेट बॉलर

    वर्ष 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की ओर से मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का शानदार प्रदर्शन रहा। इस वर्ष आईपीएल में (IPL) उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। यहां तक कि वो अपने प्रदर्शन की बदौलत पर्पल कैप होल्डर बने। दूसरी ओर यह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी (MAHENRA SINGH DHONI) के टीम का अहम हिस्सा भी रहे।

    वो वर्ष 2014 में बांग्लादेश (BANGLADESH) में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहे और अगले वर्ष होने वाले वर्ल्ड कप में भी खेले। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मोहित शर्मा  (MOHIT SHARMA) पंजाब किंग्स से जुड़े। इसके बाद वर्ष 2020 में यह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। दोनों टीम में कुछ खास न कर पाने के कारण इस बार फ्रेंचाइजी ने इनमें  रूचि नहीं ली। अब इनको आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) में नेट बॉलर के रूप में उतारा है।

    फैंस को नहीं पसंद आ रहा है यह मोहित शर्मा का नया रूप

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA)के फैंस को उनका नया रूप बिल्कुल नहींं पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी हमदर्दी में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैंंस ने तो यहां तक लिख दिया है कि यह सब किस्मत का खेल है। वैसे आईपीएल में मोहित शर्मा (MOHIT SHARMA) का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 86 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 92 विकेट हासिल किए।इस दौरान उनका औसत 26.85 रहा। वह भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 31 और छह विकेट हासिल किए। यह है किस्मत का टर्न ही है जो उनको नेट बॉलर बनना पड़ा है।