महेंद्र सिंह धोनी के ये 3 विचित्र दोस्त हमेशा उनके साथ आते थे नजर, नाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

By Satyodaya Media On April 25th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के ये 3 विचित्र दोस्त हमेशा उनके साथ आते थे नजर, नाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट जगत के नामचीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका शांत स्वभाव उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग दर्शाता है। शायद यही कारण है की वो दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बता दें उनकी कप्तानी में इंडिया (India) ने तीनों फॉर्मेट में जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान उनके कुछ अहम् साथी उनके साथ मौजूद थे। इस लेख में आज हम उनके 3 ऐसे साथी की बात करने वाले हैं जो हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहते है। तो आइये डालते हैं नजर इस लेख पर :

महेंद्र सिंह धोनी का बैग –

इस फोटो को देखने के बाद आप इस सोच में डूब गए होंगे की इसमें तो महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नजर ही नहीं आ रहा है। तो हम आपको बता दें यहाँ हम उनके पीछे रखे बैग (Bag) की बात कर रहे हैं . इस फोटो में जो बैग धोनी ने अपने पास रखा हुआ है वो धोनी के किसी साथी से कम नहीं हैं.

इस बैग का डिजाइन धोनी ने खुद करवाया है, धोनी के टीम के बाकि खिलाड़ी साधारण रंगो के बैग का प्रयोग करते है जबकि भारतीय कप्तान धोनी सेना के कपड़ो के रंग वाले बैग को अपने साथ रखना पसंद करते हैं. महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के किसी भी कौने में क्रिकेट खेलने जाते है अपने इस बैग को हमेशा अपने साथ रखते हैं. धोनी भारतीय सेना से भी जुड़े हुए है, शायद यही कारण है कि वह सेना के रंग का बैग अपने साथ रखते हैं.

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का ग्लव्स –

धोनी के दोस्तों की लिस्ट में दूसरा नंबर उनके विकेटकीपिंग ग्लव्स का है। अब आपके मन में प्रश्न उठ रहा होगा कि सभी विकेटकीपर या खिलाड़ी अपने क्रिकेट किट को अपने साथ रखता हैं तो इसमें कौन सी नई बात हैं? लेकिन आपको यह बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स कुछ खास है. बैग की तरह ग्लव्स को भी धोनी ने खुद डिजाइन करवाया हैं. धोनी के ग्लव्स का रंग भी सेना के रंग का ही हैं. धोनी विकेटकीपिंग ग्लव्स पर उनका लकी नंबर 7 भी लिखा हुआ हैं.

धोनी का हेलमेट –

धोनी के तीसरे मित्र हैं उनके हेलमेट, जो हमेशा उनके साथ ही नजर आते हैं। एयरपोर्ट से स्टेडियम जाना हो, स्टेडियम से होटल जाना हो, अभ्यास करके वापस लौटना हो, कोई भी समय हो वह अपने हेलमेट से दूर नहीं रह सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का हेलमेट अपने साथ रखना कोई टोटका भी हो सकता है या यह सिर्फ धोनी की आदत भी हो सकती हैं। लेकिन वो जब भी नजर आएंगे तो उनके ये तीन दोस्त उनके साथ ही नजर आते हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,