मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मैदान पर
mi vs pbks playing 11 change ipl 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23 वां मैच 13 अप्रैल को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेल जाएगा. इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई की टीम आईपीएल 2022 के सीजन में अबतक चार मैच खेल चुकी है और चारों हार चुकी है. पंजाब की टीम के खिलाफ पाँचवे मैच में जीत का खाता खोलना चाहेगी. जानिए इस मैच में मुंबई इंडियंस की कमजोरी, उसे  पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से किस तरह की चुनौतियाँ मिल सकती हैं….

मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी बनी चिंता का विषय

आईपीएल 2022 के सीजन में मुंबई की टीम के लिए खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी चिंता का सबब बन चुकी है. टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ईशान किशन, किरोन पोलॉर्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी इस सीजन में अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए  हैं.

सिर्फ सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने ही बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया है. ऐसे ही गेंदबाजी विभाग भी अबतक के मैचों में कमजोर साबित हुआ है. एक जसप्रीत बुमराह ही उम्मीद पर खरे उतरे हैं. बाकी के गेंदबाज जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन इत्यादि ने अब तक खेले गए मैचों में निराश ही किया है.

क्या पंजाब की मजबूत गेंदबाजी का मुकाबला कर पाएगी मुंबई इंडियंस ?

पंजाब किंग्स चार मैचों में सिर्फ दो ही मैच जीत सकी है. यह टीम अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस से हार चुकी है. ऐसे में पंजाब की टीम भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी.

मुंबई की टीम को पंजाब किंग्स की  खतरनाक गेंदबाजी का सामना करना होगा. पंजाब की टीम के पास कगिसो राबाड़ा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं जो इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या मुंबई की टीम पंजाब की गेंदबाजों के सामने टिक पाएगी और बड़े स्कोर का लक्ष्य दे पाएगी ?

यहाँ देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी.

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बैरेस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *