IND vs NZ: पत्नी संग पहला टी20 मैच देखने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी तो फैंस हो गए पागल, मैच से ज्यादा वायरल हुआ माही का वीडियो

By Adeeba Siddiqui On January 28th, 2023

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 27 जनवरी को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.आज का ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच कैसे मिस कर सकते हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने पहुंचे.

पत्नी संग मैच देखने पहुंचे धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज रांची में खेले गए भारत न्यूजीलैंड के बीच के पहले टी20 मैच देखने पहुंचे. धोनी स्टेडियम में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. वहीं बीते दिन यानी 26 जनवरी को धोनी भारतीय स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों से रांची स्टेडियम में मुलाकात करने भी गए थे.

यहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात करी और उन्हें सुझाव भी दिए. खिलाड़ियों से मिलते हुए धोनी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. वहीं आज यानी 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के इस पहले टी20 मैच देखने पहुंचे धोनी की उनकी पत्नी साक्षी के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं.

रांची धोनी का होम ग्राउंड

ये बात तो वैसे सब ही लोग जानते हैं की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड रांची ही है. यही वो शहर है जहां धोनी पले बड़े और क्रिकेट खेलना सीखा और शुरू किया है. धोनी रांची की जान हैं. वहीं आपको बता दें की धोनी के क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद रांची के स्टेडियम में उनके नाम का एक स्टैंड भी बनाया गया है. फिलहाल धोनी अपने परिवार संग रांची में ही रह रहे हैं और जब भी भारतीय टीम का मैच रांची में होता है धोनी अपने साथी खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंच जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

IND vs NZ: पहले टी20 प्लेइंग इलेवन

भारत: कप्तान-हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (w), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (c), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

 

Tags: IND vs NZ, महेंद्र सिंह धोनी,