IPL 2022: केएल राहुल आईपीएल 2022 में रच सकते हैं एक नया इतिहास, दिग्गज डेविड वॉर्नर को छोड़ देंगे पीछे

By SM Staff On March 22nd, 2022
केएल राहुल

इस खिलाड़ी ने लगातार दो सीजन में बनाए 600 से अधिक रन

के एल राहुल

के एल राहुल (KL RAHUL) आईपीएल के दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन में 600 से अधिक का स्कोर बनाया है. इससे पहले यह कम आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर (DAVID WARNER) ने यह कीर्तिमान रचा था. फिलहाल केएल राहुल, डेविड वॉर्नर की बराबरी पर हैं, केएल के कंधों पर लखनऊ को पहली बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है. इस मौजूदा गणित को देखते हुए राहुल के पास तीसरी बार 600 से अधिक रन बनाने का मौका है क्योंकि वार्नर अब आईपीएल में कप्तान नहीं रहे.

डेविड वॉर्नर (DEVID WARNER) ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहते हुए आईपीएल 2016 और आईपीएल  2017 में  लगातार 600 रन से अधिक का स्कोर किया था. वहीं केएल राहुल ने ऐसा करिश्मा आईपीएल 2020 और आईपीएल  2021 में किया. यानी यानि आईपीएल 2022 में भी वो अगर 600 से अधिक रन बनाते हैं तो के एल राहुल रनों की इस हैट्रिक के साथ ही आईपीएल में एक नया कीर्तिमान रच देंगे.

जर्सी बदली मगर मिजाज नहीं

केएल राहुल

कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) इस बार नई जर्सी में नजर आएंगे. इस बार उन्हें नई टीम लखनऊ सुपर जांयट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS)की जिमेदारी दी गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल अपनी टीम को  इस बार चैम्पियन बना पाएंगे या नहीं. उनका साथ देने के लिए टीम में 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुके गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) नजर आ रहे हैं. वहीं मुख्य कोच के रूप में एंडी फ्लावर नजर आ रहे हैं. जो इस टीम को आगे ले जाने में कप्तान की मदद करेंगे.

 

 

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, डेविड वॉर्नर, लखनऊ सुपरजायंट्स,