IPL 2022, KKR vs DC, STAT: इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, नीतीश राणा ने दिग्गजों को पीछे छोड़कर रच दिया एक नया इतिहास

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया था. इस मैच में 12 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. वहीं नीतीश राणा ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, नीतीश राणा ने रच दिया इतिहास
1. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 31वीं बार आमने-सामने थी. केकेआर की टीम ने 16 मैच में जीता है तो वहीं दिल्ली की टीम ने 14 मैच अपने नाम किया है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है.
2. सुनील नरेन (SUNIL NARINE) के आज आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे किए, वो ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने हैं.
3. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज 150वां टी20 मुकाबला खेला है.
4. नीतीश राणा ने आज आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं.
IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव
5. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने बतौर कप्तान आईपीएल में 50वां मैच खेला है. वो ऐसा करने वाले 10वें खिलाड़ी बने हैं.
6. सुनील नरेन आज टी20 क्रिकेट में अपना 400वां मुकाबला खेला है.
7. नीतीश राणा ने आज आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.
8. वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने आज आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं.
9. नीतीश राणा (NITISH RANA) ने आज आईपीएल में 15वां अर्धशतक लगाया है.
10. डेविड वॉर्नर ने आज केकेआर (KKR) के खिलाफ 1 हजार पूरे कर लिए हैं.
11. अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने आज 150 टी20 विकेट पूरे कर लिए हैं.
12. आईपीएल में केकेआर की सबसे ज्यादा लगातार हार
2009 में 9 हार
2019 में 6 हार
2022 में 5 हार*