IPL 2022, KKR vs DC: लगातार 5वें हार के बाद श्रेयस अय्यर बना रहे हैं बहाना, इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

By Aditya tiwari On April 29th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को बताया हार का जिम्मेदार, बताया कैसे टीम कर रही है लगातार गलती

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) आमने-सामने थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया था. श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को हार का जिम्मेदार ठहराया है.

हार के बाद श्रेयस अय्यर बना रहे हैं बहाना

केकेआर (KKR) की टीम को लगातार 5वें मैच में हार का सामना करना पड़ा. जिसके कारण उनकी नॉकआउट में जाने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही है. हार का बहाना बनाते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने कहा कि-

” हमने शुरुआत में धीमी बल्लेबाज़ी की और कम रन बनाए. विकेट पर गेंद रुककर आ रही थी लेकिन इस पिच पर वह एक छोटा स्कोर था, कोई बहाना नहीं. हमें वापस जाकर देखना होगा कि हम कहां ग़लतियां कर रहे हैं. हम एक निश्चित सलामी जोड़ी पर टिक नहीं पा रहे हैं. यह हमारे लिए चिंता का कारण बना हुआ है. हमें यहां से ज़्यादा बदलाव नहीं करने होंगे, हम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे.”

 उमेश यादव के बारें में बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव (UMESH YADAV) ने लगातार अच्छी गेंदबाजी करके टीम की वापसी कराई थी. लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजो का साथ नहीं मिला है. इस बारें में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने कहा कि-

” अगले पांच मैच में हमें बेहतर और आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा. अगर हम आत्मविश्वास से खेलने के बाद भी हारते हैं तो भी ठीक है. उमेश ने अच्छी शुरुआत की, एक ओवर में 11 रन देने के बाद जिस तरह उन्होंने मुझे दो विकेट दिलाए, वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.”

Tags: उमेश यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version