Tag: उमेश यादव

  • WTC Final 2023 में इन 3 खिलाड़ियों ने खेला अपना आखिरी टूर्नामेंट, अब लेने जा रहे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

    WTC Final 2023 में इन 3 खिलाड़ियों ने खेला अपना आखिरी टूर्नामेंट, अब लेने जा रहे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

    WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में लगातार 2 फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम में बदलाव का दौर शुरू हो रहा है. बदलाव की सबसे बड़ी वजह है प्लेइंग 11 पर सवाल उठना. ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए फाइनल में हम सभी ने देखा की किस तरह से टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह प्लेइंग 11 के चयन को भी बताया गया. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी इस पर सवाल उठाए थे. आइए आपको बताते हैं की किन तीन खिलाड़ियों का ये आखिरी फाइनल मैच था.

    WTC Final 2023 इन खिलाड़ियों का था आखिरी  ICC टूर्नामेंट

    इंग्लैंड के ओवल मैदान में जो कुछ भी हुआ इतिहास बन गया. इस फाइनल के बाद ज्यादातर खिलाड़ियों की खेल पर सवाल उठ रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जाने लगा वहीं विराट कोहली को भी संन्यास लेने के लिए लगातार कहा जा रहा है.

    अब जिन तीन खिलाड़ियों का सफ़र WTC फाइनल (WTC Final 2023) से खत्म हो गया है उनमें से सबसे पहला नाम उमेश यादव का है. कहा जा रहा है की, WTC फाइनल उमेश यादव का आखिरी ICC टूर्नामेंट था. उमेश यादव की जगह किसे मिलने वाली है अभी यह बात फाइनल नहीं हुई है.

    भारतीय सिलेक्टर्स पर है तगड़ा दबाव

    भारतीय सिलेक्टर्स पर नया बैच तैयार करने का दबाव है. इसी दवाब के चलते टीम से कई बड़े खिलाड़ी  बाहर नज़र आएंगे. इसी कड़ी में दूसरा नाम है चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का. पुजारा का भी यह फाइनल आखिरी फाइनल बताया जा रहा है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फ़ाइनल (WTC Final 2023) मुकाबले में पुजारा बुरी तरह फ्लॉप रहे. इसके अलावा तीसरा नाम अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का है. कहा जा रहा है की अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो चुका है.

     

    ये भी पढ़ें: Ramayan में KGF के सुपरस्टार यश ने रावण बनने से किया साफ़ इनकार, राम और सीता के लिए इन 2 एक्टर का नाम हो चूका है फाइनल

     

  • WTC फाइनल 2023 के लिए अगर इस प्लेइंग 11 को मिला खेलने का मौका तो ट्रॉफी पक्की, इन 2 दिग्गजो को नहीं मिलेगी जगह

    भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी जून के महीने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) मुकाबला इसी 7 जून से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला है। अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। बता दें कि, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है तो वहीं कुछ को बाहर कर दिया है।

    World Test Championship से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, इन्हें मिली भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी

    World Test Championship उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका

    बता दें कि संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए कहा है कि, ‘टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जगह पक्की की है। दोनों बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। वहीं उमेश यादव ने मौका मिलने पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करना चाहिए। वे तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। मालूम हो कि शार्दुल ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।’

    World Test Championship: प्लेइंग लेवल से बाहर रविंद्र जडेजा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘आर अश्विन अपनी गेंद से हवा में बैटर्स को अधिक परेशान करते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा रफ का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फाइनल में मैं आर अश्विन को मौका देना चाहूंगा। ओपनिंग जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए मौजूदा फॉर्म को तरजीह दी जाती है। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही फाइनल में ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा तो नंबर-4 पर विराट कोहली खेलेंगे।’

    संजय बांगड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, अय्यर अभी चोटिल है, ऐसे में नंबर पांच की जगह खाली है, इस रेस में सूर्यकुमार यादव से लेकर के केएल राहुल मौजूद है। सरफराज अहमद भी लगातार घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं बतौर विकेटकीपर केएस भरत को भी फाइनल में मौका दिया जा सकता है।

  • फौज में जाने की कर रहे थे तैयारी, बन गए क्रिकेटर, आज क्रिकेट की दुनिया का हैं बड़ा नाम, अपनी गेंदबाजी से दिखाते हैं कमाल

    टीम इंडिया के पास कई बड़े क्रिकेटर हैं। ऐसे क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। उनमें से एक नाम है उमेश यादव का। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) के चोटिल होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा (India vs Australia 2nd) क्रिकेट टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया लेकिन वे तीसरे दिन दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे।

    वे चौथे टेस्ट में शामिल नहीं हुए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव  इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। वह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं, वह टीम के शानदार गेंदबाज हैं लेकिन क्या वाकई उमेश यादव हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहते थे, जानिए उनकी पूरी जिंदगी के बारे में….

    2010 में खेली थी शानदार गेंदबाज

    टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज उमेश यादव ने टीम इंडिया के लिए 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से की थी। उन्होंने गेंदबाजी के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया था। वह क्रिकेट के कारण अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए, वो ग्रेजुएशन करना चाहते थे लेकिन क्रिकेट के कारण वो अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए। पर यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई उमेश यादव वाकई क्रिकेटर बनना चाहते थे।

    फौजी बनना चाहते थे उमेश यादव

    दरअसल, क्रिकेटर उमेश भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए ट्राई भी किया लेकिन रिजेक्ट हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए अप्लाई किया लेकिन किन्हीं वजहों से केवल दो प्वॉइंट से चूक गए।

    बार-बार रिजेक्शन के बाद, उमेश ने उस समय क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया। लेकिन शायद ही ऐसा सोचा होगा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंच जाएंगे। इसलिए उनके क्रिकेट बहुत अहमियत रखता है। जब वे हर जगह से रिजेक्शन झेल रहे थे तब क्रिकेट उनका सहारा बना और आज सभी उनके मुकाम को जानते हैं।

     

  • IND vs BAN: उमेश यादव का मोहम्मद सिराज ने तोड़ दिया सपना, पहली बॉल पर छोड़ा कैच तो किंग कोहली हुआ गुस्सा, देखें वीडियो

    भारत और बांग्लादेश (BAN vs IND) के बीच सीरीज का दूसरा मैच बांग्लादेश में मीरपुर में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान शाकिब अल हसन की कप्तानी में टीम में बांग्लादेश की टीम में मोमिनुल हक और तस्कीन अहमद को मौका दिया गया। वहीं भारत में कुलदीप यादव को हटा जयदेव उनादकट को टीम में मौका दिया गया।

    मैच के दौरान टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान इंडिया के तेजतर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की वजह से उनकी ही टीम को तगड़ा झटका लगा। उन्होंने एक अहम कैच तो छोड़ा ही साथ में खुद को चोट भी लगा ली। वहीं, अच्छी बात ये रही कि उनकी ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

    कैच छोड़ने पर गुस्सा हो गए विराट कोहली

    बांग्लादेश टीम की पारी का दूसरा ओवर तेज गेंदबाज उमेश यादव लेकर आए। उन्होंने पहले ओवर की पहली गेंद जाकिर हुसैन को डाली। इस गेंद का जवाब बल्लेबाज ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट जड़कर दिया। लेकिन थर्ड मैन की दिशा में खड़े मोहम्मद सिराज ने ये कैच छोड़ दिया। इस पर विराट कोहली काफी नाराज हो गए। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कैच छोड़ दिया तो इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचिंग करवाते नजर आए।

    यहां देखें वीडियो

    मोहम्मद सिराज के कैच छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1605778762687094785?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1605778762687094785%7Ctwgr%5Ece8ed2416024b75e611f54dd2f8b28de144c5390%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjagrancricket.com%2Fcricket%2Find-vs-ban-2nd-test-siraj-drop%2F

    बांग्लादेश के साथ सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने सीरीज जीती थी। दो सीरीज का ये मैच अगर टीम इंडिया हार भी गई तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश 227 रन पर ही पस्त पड़ गई, अगर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की तो ये सीरीज टीम इंडिया अपने नाम कर सकती है। इस सीरीज से अंगूठे में चोट लगने के कारण कप्तान रोहित शर्मा भी बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह टीम की कमान केएल राहुल ने संभाल रखी है।

  • अभिमन्यु ईश्वरन के तूफान के बाद चली चेतेश्वर पुजारा, जयंत यादव और श्रीकर भरत की भी हवा, तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने की बांग्लादेश की जमकर कुटाई

    इंडिया ए टीम और बांग्लादेश ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे, जिनका दुसरा टेस्ट मैच इंडिया ए के हित में जा चुका है. दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया ए ने अपनी पारी की घोषणा 562 रनों पर किया और इस दौरान टीम ने 9 विकेट गवाए.

    इंडिया ए द्वारा बनाया गया ये रन बांग्लादेश ए द्वारा पहली बारी में बनाए गए रनों से 310 रन ज्यादा है. दिन की समाप्ति पर बांग्लादेश ए ने 49 रन बनाए और इस दौरान टीम ने 2 विकेट गवाए. बांग्लादेश ए की टीम अभी भी इंडिया ए की टीम से 261 रनों से पिछड़ी हुई है.

    इंडिया ए के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए बांग्लादेशी गेंदबाज

    इंडिया ए के बल्लेबाजों का पहली पारी में प्रदर्शन देखने लायक था. बल्लेबाज अपने बेहद घातक फॉर्म में नजर आए और उन्होंने दानादन रनों की बरसात की. इंडिया की पारी की शुरुवात करने उतरे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 157 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनके बाद मिडिल ऑर्डर के द्वारा भी बेहतरीन बल्लेबाजी देखने मिली.

    बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पारी में 52 रन जड़े वहीं उनके बाद श्रीकर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 77 रन जड़े. इतना ही नहीं बल्कि निचले ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने उतरे खिलाड़ी भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते दिखे. जयंत यादव ने 83 रनों की पारी खेली, वहीं सौरव कुमार ने 55 रन जड़े. नवदीप सैनी ने अर्धशतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहे.

    गेंदबाजी में भी बेहद घातक

    इंडिया के न केवल बल्लेबाजों ने आज अपना दमखम दिखाया बल्कि उनके साथ साथ गेंदबाजों ने भी बेहद किफायती प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया. बांग्लादेश ए की दूसरी पारी के दौरान इंडिया ए के गेंदबाजों ने टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए. इंडिया ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने बांग्लादेश ए के खिलाड़ी जाकिर हसन को महज 12 रनों पर आउट करते दिखे.

    सौरव कुमार ने भी 1 विकेट हासिल किया. इसी के साथ बांग्लादेश ए की टीम आज के दिन की समाप्ति पर 49 रनों पर 2 विकेट गवा बैठी. अब कल क्या कैसा होगा ये देखने लायक होगा. इंडिया की टीम ने अगर अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखा तो टीम को मैच जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा.

  • बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए का हुआ ऐलान, सरफराज और यशस्वी को पहली बार मिला मौका

    भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं वहीं इसके बाद दिसंबर के महीने में टीम को बांग्लादेश दौरा करना है, जहां उसे 3 मैचों की वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है. आपको बता दें भारत की सीनियर टीम के बांग्लादेश दौरे से पहले इंडिया ए टीम टेस्ट बांग्लादेश दौरा करेगी जहां उसे अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं.

    इंडिया ए टीम में ऐसे दो खिलाड़ी मौजूद हैं जो भारत की बांग्लादेश दौरे के लिए चुनी गई सीनियर टीम में भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों का नाम.

    ये दो खिलाड़ी हैं इंडिया ए का हिस्सा

    बीसीसीआई ने बीते दिन यानी 23 नवंबर को इंडिया ए टीम की घोषणा की है. ये इंडिया ए टीम भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए चुनी गई है. इस ए टीम में ऐसे दो खिलाड़ी शामिल हैं जो भारत की बांग्लादेश दौरे के लिए चुनी गई सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं और एक बेहद धाकड़ खिलाड़ी भी हैं. ये दो खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव हैं.

    इंडिया ए टीम की कमान बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन संभालेंगे. वहीं चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव ए टीम का हिस्सा केवल दूसरे चार दिनों के मैच में रहने वाले हैं. भारतीय धाकड़ खिलाड़ी सरफराज खान को भी इस ए टीम का हिस्सा बनाया गया है. वहीं विकेटकीपर के तौर पर केएस भारत को टीम का हिस्सा बनाया गया है.

    इन युवाओं को बीसीसीआई ने दिया मौका

    भारत की बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली इस अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. बीते दिन किए गए इंडिया ए की स्क्वाड में कई ऐसे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें पहली बार मौका मिला है. केरल के युवा बल्लेबाज रोहन कुन्नुम्मल को पहला मौका मिला है. रोहन ने अब तक 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 769 रन निकले हैं, जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 4 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं.

    वहीं इस दौरान उनका औसत 96 का रहा है. इनके अलावा अंडर 19 के खिलाड़ी यश ढुल और यशस्वी जयसवाल को भी इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. आपको बता दें यश ढुल भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं. बांग्लादेश और इंडिया ए टीम के बीच का पहला टेस्ट मैच 29 नवंबर से आरंभ होगा और 2 दिसंबर को जाकर इसका अंत होगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा.

    पहले टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम

    अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुम्मल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ.

    दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम

    अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत शेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, केएस भरत (विकेटकीपर).

  • “हो सकता है कि आप मुझे बेवकूफ बनाएं, लेकिन ध्यान….”- भारतीय टीम में चयन ना होने पर इन 4 खिलाड़ियों ने चेतन शर्मा पर एक साथ उठाई आवाज

      टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सीधा न्यूजीलैंड दौरा (NEW ZEALAND) करने के लिए रवाना हो जाएगी। जहां पहले 18 नवंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर बाद में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत 4 दिसंबर से बांग्लादेश का दौरा करते हुए नजर आएगी। जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा 31 अक्टूबर को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कर दी गई हैं।

    काफी सारे होनहार खिलाड़ी हैं जिनको मौका दिया गया हैं। लेकिन इनसे भी कहीं ज्यादा ऐसे ही कोई होनहार खिलाड़ियों को BCCI ने नजरअंदाज किया हैं जो हिस्सा बनने के सबसे ज्यादा हकदार थे। बीसीसीआई चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भले प्रेस कॉन्प्रेंस में बात करते हुए सलेक्शन को अच्छा बताया हैं । लेकिन कई खिलाड़ियों का सलेक्शन को लेकर गुस्सा साफ नजर आ रहा हैं।

    पृथ्वी शॉ ने सलेक्शन ना होने पर लिखी यह बात

    पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का घोषित हुए टीम में ना होना साफ दिखाता हैं कि सलेक्टर्स अंधे होकर चयन को अंजाम देते है, क्योंकि जिस तरह के वो फॉर्म में हैं उससे बेहतर काम कोई कर नहीं सकता हैं। इसी तरह रवि बिश्नोई उमेश यादव और नीतिश राणा जैसे खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया हैं। यह चारों ही खिलाड़ी बीसीसीआई के इस चयन से नाराज दिखे हैं अपनी निराशा जाहिऱ करते हुए नजर आ रहे हैं।

    चारों ही खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपना बाते सामने रखते हुए नजर आए हैं। आइए आपको बताते हैं किसने क्या लिखा हैं-

    पृथ्वी शॉ जो लगातार घरेलू क्रिकेट में तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं, बार-बार नजरअंदाज होने का बाद वह भी गुस्से में आ गए हैं। पृथ्वी हाल में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक 7 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। पृथ्वी ने सलेक्शन ना होने के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी में सांई बाबा का फोटो लगाया और लिखा कि, “सांई बाबा उम्मीद हैं कि आप सब कुछ देख रहे होंगे।” 

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले नीतिश राणा (NITISH RANA) ने  भारतीय टीम में चयन ना होने परअपने इंस्टाग्राम में लिखा-  “HOPE: Hold, On, Pain, Endsइसका सीधा अर्थ यह हैं कि उम्मीद कायम हैं, भरोसा रखिए, परेशानी दूरी होगी।” 

    बिश्नोई और उमेश ने भी जाहिर की अपनी नाराजगी

    रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) जो इस साल के एशिया कप 2022 का हिस्सा थे उन्होने बस 1 मैच खेला था वो भी पाकिस्तान के खिलाफ जो की शानदार था लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला जो कि किसी की समझ से बाहर हैं। रवि बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी में शामिल हैं। इसके बावजूद भी उन्हें भारत के दौरों का हिस्सा नहीं बनाया गया। सेलेक्शन ना होने पर रवि बिश्नोई ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- “वापसी हमेशा झटके से ज्यादा मजबूत होती हैं।”

    उमेश यादव (UMESH YADAV) जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेले गए आस्ट्रेलिया के साथ घरेलू टी20 सीरीज का हिस्सा थे उन्हें मोहम्मद शमी के कोरोना होने के बाद टीम मेंजगह मिली थी। भारतीय टीम में दोबारा ना मौका मिलने पर उमेश ने लिखा। “हो सकता है कि आप मुझे बेवकूफ बनाएं, लेकिन ध्यान रखिए भगवान सब देख रहे हैं।” 

  • IND vs SA: “सपने में भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते”- भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम पर छप्पर-फाड़ते हुए लुटाए रन, गुस्से से लाल फैंस ने जमकर लगाई क्लास

    भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में इस वक्त 2-0 से आगे चल रही हैं।  साऊथ अफ्रीका ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए रिली रॉसो के नाबाद शतकीय पारी के चलते 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। आज भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह पिटती हुई नजर आयी हैं। जिसके चलते फैंस बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

    भारत की गेंदबाजी देख आग-बबूला हुए फैंस

    आज कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन बारतीय उस पर बिल्कुल भी खड़ी उतर नहीं पाई। टीम ने आज छप्पर-फाड़ते हुए साऊथ अफ्रीका पर रन लुटाए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारी तो जल्दी टूटी। लेकिन फिर क्वविंटन डिकॉक और 90 रनों की साझेदारी ने साऊथ अफ्रीका की नईया पार लगाने का काम किया।

    डिकॉक ने आज 68 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बाद वो श्रेयस अय्यर के हाथों रन आऊट हो गए। रिली रॉसो ने भी आज भारतीय गेंदबाजों को खूब इशारों पर नचाया। आज उन्होने मात्र 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली हैं।  रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) ने आज अपने पिछले मैचों के प्रदर्शन को फॉलो नहीं किया आज उन्होने 4 ओवरों में 35 रन दे डालें।

    इसी के साथ उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 34 रन और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने 49 रनों, दीपक चाहर ने  रन, सिराज 44 रनों से काफी ज्यादा महंगे संबित हुए।  भारतीय टीम ने आज कैच भी काफी छोड़े हैं। भारत की गेंदबाजी पर फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि अगर ऐसी गेंदबाजी रही तो सपने में भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/bhargav238/status/1577314790166470656?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/the_noicee_guy/status/1577309906385993728?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/Jeetendra0908/status/1577310124750036994?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/DeathxWalkerr/status/1577310153321648129?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/pallavi_kathane/status/1577308334415548416?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/gt913137/status/1577307498561904641?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

     

  • IND vs SA: “आज तो 300 भी कम पड़ने वाला हैं”- भारतीय टीम में रन मशीन तिगडियों सिराज, हर्षल और उमेश की मौजूदगी देख फैंस ने जमकर लिए मज़े

    भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में इस वक्त 2-0 से आगे चल रही हैं। आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

    केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को पहले से ही सीरीज के आखिरी मैच के लिए आराम दिया गया था। इसलिए उनकी जगह टीम में उमेश यादव (UMESH YADAV) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को मिली हैं। वहीं अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) आज के मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर आज मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ)  एक्शन में दिखने वाले हैं।

    भारतीय टीम की गेंदबाजी क्रम को देख फैंस ने लिए मज़े

    आज भारतीय टीम 6 गेंदबाजों के साथ उतरती हुई नजर आ रही हैं। यानि की पांच बल्लेबाज हैं जो पूरे तरीके से बल्लेबाज हैं। ऐसे में फैंस का कहना हैं कि पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंड की ओर जाना था। इससे गेंदबाजों की परीक्षा होती। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी।  विराट कोहली और केएल राहुल और अर्शदीप सिंह आज प्लेइंग 11 से बाहर हैं।

    इन 3 खिलाड़ियों को 2 गेंदबाज और 1 बल्लेबाज ने रिप्लेस किया हैं। जो की फैंस को विचित्र लग रहा हैं। साथ ही उमेश यादव (UMESH YADAV), हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) को एक साथ गेंदबाजी अटैक में देखकर फैंस जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि आज 300 का स्कोर भी कम पड़ने वाला हैं।

    फैंस इन तीनों गेंदबाजों को रन मशीन पुकार रहे हैं। साथ ही फैंस का यह भी कहना हैं कि जब दो आरसीबी के लीजेंड (हर्षल पटेल और सिराज) मिल रहे तो स्कोर 250 पल्स होगा। फैंस जमकर भारतीय टीम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/lonewolf7826/status/1577284892601511936?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

    https://twitter.com/overthecovers_/status/1577285412368056322?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

  • टीम इंडिया में पक्की हुई Sanju Samson की एंट्री, विराट कोहली के दोस्त को मिल सकता है टीम में मौका

    भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है और साउथ अफ्रीका को हराने के लिए टी-20 और वनडे सीरीज में उसके सामने होगी। वहीं इसके बाद 6 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है और खबरों के अनुसार उसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) टीम में शामिल हो सकते हैं। शुभमन गिल और संजू सैमसन का टीम में रहना पक्का बताया जा रहा है।

    इसमें बड़ी खबर यह है कि एमपी और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को भी वनडे टीम में खेलने का मौका मिल सकता है बाकी वनडे सीरीज में कप्तानी शिखर धवन के हाथों में दी जाएगी।

    फॉर्म में है रजत पाटीदार

    ज्ञात हो कि बीते कुछ महीनों से रजत पाटीदार लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं आईपीएल 2022 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 मैचों में 55 से अधिक की औसत से 333 रन बनाए, जिससे उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे।

    रणजी ट्रॉफी फाइनल में भी पाटीदार ने शतक जड़कर मध्य प्रदेश को चैंपियन बना दिया था और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 2 शतक लगाए। उनको मिडिल ऑर्डर में स्थान मिल सकता है। असल में, टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 सीरीज के बाद t20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। सभी टीम के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल है। ऐसे में रजत पाटीदार को जगह मिलना पक्का बताया जा रहा है ।

    दीपक हुड्डा को लगी चोट

    सीरीज में कदम रखने के पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि टीम इंडिया के बल्लेबाज दीपक हुड्डा को चोट लग गई है उनकी पीठ में जकड़न बताई गई। इसके अलावा मोहम्मद शमी अभी तक कोविड से आराम नहीं मिला हैं, जिसकी वजह से उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। दीपक हुड्डा की जगह पर श्रेयस अय्यर को जोड़ा गया है।

    इसे भी पढ़ें-Brahmastra Collection: धोखा और चुप का ब्रह्मास्त्र के आगे हुआ बुरा हाल, तोड़ा 19वें दिन सारे रिकॉर्ड

Exit mobile version