धोनी, रोहित या गौतम कौन है IPL इतिहास का सबसे बड़ा कप्तान, आंकड़ो से पता चल जायेगी सच्चाई

By Tanu Chaturvedi On December 1st, 2022
IPL

आईपीएल (IPL) का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में 23 दिसंबर को होना है। आईपीएल 2023 में कौन सा कप्तान क्या परफॉर्मेंस इसको देखने के लिए फैंस बेताब हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर अपनी-अपनी टीमों के शानदार कप्तान हैं। टीम इंडिया के कुछ ऐसे ही खास खिलाड़ी और आईपीएल (IPL) की टीमों के कप्तानों के बारे में हम आपको बताएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। संयम के साथ लिया गया उनके निर्णय लेने और मैच में प्रेशर के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर धोनी के सभी फैंस उनका बहुत सम्मान करते हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल में 210 मैचों में 123 में चेन्नई की टीम को जीत दर्ज कराई है। उनकी सफलता का प्रतिशत 58.85 का रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे हैं। वो आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) की टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है। फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन वह सफल कप्तान के रूप में सामने आए थे। इसके बाद बांग्लादेश के साथ सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। इसके बाद उनके फैंस उन्हें अपने फॉर्म में देखने के लिए बेताब हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 143 मैचों में कप्तानी की है और 79 मैचों में टीम को जीत दिलाई है। उनका सक्सेस रेट 56.64 है।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर आईपीएल (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में गंभीर ने 129 मैचों में कप्तानी की है जिसमे अपनी टीम को 71 मैचों में जीत दिलाई है। गौतम गंभीर के सफलता प्रतिशत की बात करें तो वह 55.42 का रहा है।

Tags: आईपीएल 2023, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा,