महेंद्र सिंह धोनी की ऋतुराज गायकवाड़ ने अब खोल दी पोल, कहा- ‘मैच हारने के बाद खिलाड़ियों के साथ करते है ऐसा बर्ताव..’

By Tanu Chaturvedi On November 29th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ धमाल मचा रहे हैं। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार 7 छक्के लगाते हुए सुर्खियों में भी अपनी जगह बना ली है। ऋतुराज आईपीएल 2023 में चेन्नई की ओर से खेलते हैं, वह 2021 से टीम का हिस्सा हैं। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा से कुछ बातें करते हुए ऋतुराज ने चेन्नई सुपर किंग्स धोनी के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ बातें कहीं हैं।

शांति से महेंद्र सिंह धोनी लेते हैं फैसला

दरअसल, धोनी के निर्णय की क्षमता के कारण लोग उनके फैन हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हड़बड़ाहट में कोई फैसला नहीं लेते, शांत मन से सोच कर आगे काम करते हैं। धोनी को लेकर टीम के ऋतुराज ने कहा कि हार के बाद धोनी किस तरह अपने साथियों को संबोधित करते थे और उन्हें दिलासा देते थे। ‘खेल हारने के बाद हर कोई 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत हो जाता था। लेकिन माही भाई … प्रेस वार्ता से वापस आने के बाद, हमें कहते थे, ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।”

हार के बाद टीम से कहते हैं ये बात

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि ‘एमएस धोनी की बैठकें आमतौर पर बहुत कम होती हैं। हारने के बाद भी, सबसे लंबी बैठक लगभग दो या तीन मिनट की होती थी। वह हमें बताते थे कि डिनर की योजना है, इसलिए सुनिश्चित करें कि हर कोई इसके लिए तैयार है। वह हमें यह समझाएंगे। सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है।’

धोनी के शांत स्वभाव का हर कोई फैन है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चा है कि वह इस साल आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट खेलेंगे। इसके बाद आईपीएल से भी सन्यास ले सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के सन्यास को लेकर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने कहा था कि, “शायद केन विलियमसन अगले कप्तान होते, लेकिन मुझे सीएसके के बारे में जो कुछ भी पता है।

अगर यह एमएस धोनी का आखिरी साल है, तो वे कप्तानी किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहेंगे जो अगले 5-6 वर्षों के लिए भूमिका और टीम में स्थिरता ला पाए। सीएसके एक ऐसी टीम है जो बहुत सारे बदलावों में विश्वास नहीं करती है और इसलिए वह एक दीर्घकालिक कप्तान की तलाश करेगी। सीएसके एक ब्लू चिप टीम की तरह है न कि एक दिन की ट्रेडिंग वाली टीम की तरह।”

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी,