आईपीएल के 5 विवाद जो कर गये हमेशा के लिए शर्मशार, दीपिका-सिद्धार्थ के किस तक

हरभजन सिंह के थप्पड़ जड़ने से लेकर दीपिका-सिद्धार्थ के किस तक, इन 5 हरकतों ने शर्मशार किया आईपीएल को

हरभजन सिंह के थप्पड़ जड़ने से लेकर दीपिका-सिद्धार्थ के किस तक, इन 5 हरकतों ने शर्मशार किया आईपीएल को

दुनिया की सबसे बड़ी लीग कहे जाने वाले आईपीएल (IPL) में  हर साल हमे कई सितारे देखने को मिलते है. भारतीय युवा खिलाडी और दिग्गज विदेशी खिलाडियों के खेल से आईपीएल(IPL) दर्शको को खूब लुबाता है. यही वजह है की इस लीग की चर्चा पुरे विश्व में की जाती है. सभी देश के खिलाड़ी इस लीग में खेलने के लिए  तरसते है जिसकी वजह है लीग में मिलने वाला  ज्यादा पैसा.

हालांकि आईपीएल(IPL) खेल के साथ साथ अपने विवादों के लिए भी काफी चर्चित रहा है साल 2008 में इस लीग की शुरुआत से लेकर अब तक कई विवाद देखने को मिले. आज हम हमने इस लेख के ज़रिये उन 5 विवादों पर नज़र डालेंगे जिन्होंने आईपीएल को दुनिया भर में शर्मशार किया है.

1.जब डैनी मॉरिसन(DANNY MORRISON) ने चीयरलीडर को कंधों पर उठाकर दी थी पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन(DANNY MORRISON) अपने मजाकिया अंदाज में कमेंट करने के लिए जाने जाते  हैं. मॉरिसन दुनिया भर में होने वाली  लीग में कमेंटरी करते हुए  नजर आते हैं.आपको बता दें की मॉरिसन की महिलाओं के साथ सीमा पार करने के चलते  उनकी कई बार आलोचना की गई हैं.

वही  साल 2008 आईपीएल (IPL) नें भी मॉरिसन एक बड़े विवाद में फंस गए थे. दरअसल मॉरिसन आईपीएल(IPL) के पहले सीजन में डैनी मॉरिसन ने एक बार पिच रिपोर्ट देते हुए एक चीयरलीडर को अपने कंधों पर उठा लिया था. इस समय उनके साथ पाकिस्तान (PAKISTAN) के पूर्व सलामी बल्लेबाज रमीज राजा (RAMIZ RAZA) भी पिच का विश्लेषण कर रहे थे

मैदान पर 5 चीयरलीडर्स थीं जिनमें से एक डैनी मॉरिसन के कंधों पर बैठी थी. उनकी इस हरकत से  भारतीय मीडिया द्वारा  उनकी बहुत आलोचना की गई थी.मॉरिसन आईपीएल(IPL) 2022 में भी इंग्लिश कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं.

2.डैनी मॉरिसन(DANNY MORRISON) ने करिश्मा कोटक को LIVE के दौरान अचानक गोद में उठा लिया

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के सबसे लोकप्रिय कमेंटेटरों में से एक डैनी मॉरिसन(DANNY MORRISON) को भला कौन नही जनता  है। उनका नाम आईपीएल (IPL) के पॉपुलर कमेंटेटर्स की  लिस्ट में शुमार है।हालाकी महिलाओं के साथ सीमा पार करने के चलते  उनकी कई बार आलोचना की गई हैं जिससे देखते हुए वह  साल 2013 के आईपीएल में अपनी इन्ही हरकतों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गए थे।

दरअसल 2013 के आईपीएल(IPL) में उन्होंने ब्रिटिश-भारतीय मॉडल एंकर करिश्मा कोटक (KARISHMA KOTAK) को गोद में उठा लिया था.आपको बता दे की दोनों ग्राउंड पर लाइव कमेंट्री कर रहे थे तभी उन्होंने डांस सिखाते हुए करिश्मा को अपनी गोद में उठा लिय, जिससे वो हैरान रह गईं जिसके बाद करिश्मा ने इस मौके को हंसते हुए टाल दिया. इसके बाद उन्हे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था.

3.जब स्पॉट फिक्सिंग में फसी राजस्थान रॉयल्स

क्रिकेट मैचों में अक्सर होने वाली स्पॉट फिक्सिंग हमेशा से ही खेल और दर्शको को निराश करता आया है ऐसे में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जब दिल्ली पुलिस ने आईपीएल (IPL) टीम राजस्थान रॉयल्स(RR) के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत (SRISANTH) अजीत चंदीला (AJEET CHANDEELA) और अंकित चव्हाण (ANKIT CHAUHAN) को गिरफ्तार किया तो पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया.

आपको बता दे की गिरफ्तार हुए तीनों खिलाड़ियों को लगभग एक महिना जेल में बिताना पड़ा था जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर  जांच हुई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के तीनों खिलाड़ियों को आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था. हलाकि  BCCI ने श्रीसंत पर लगे  आजीवन प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया. मामले की सुनवाई पूरी होने पर 2015 में, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को दो साल के लिए निलंबित कर दिया था लेकिन  टीम अपना 2 साल का निलंबन पूरा करते हुए  2018 में प्रतियोगिता में  वापस लौट आई.

4.जब श्रीसंत ने खाया हरभजन सिंह से थप्पड़

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का विरोधी टीम के प्लेयर्स से कहा सुनी तो आम बात है और अक्सर ही मुकाबले में ये देखने को मिलता रहता है. लेकिन जब एक खिलाड़ी दूसरी टीम के खिलाडी को थप्पड़ जड़ दे तो यह आम बात नहीं है ऐसा ही विवाद आईपीएल (IPL) के एक मैच के दौरान देखने को मिला जब भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (SRISANT) को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इसकी खूब चर्चा हुई.

दरअसल यह घटना आईपीएल(IPL) 2008 में मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब  बीच खेले जा रहे  एक मैच में हुई थी. जब नाराज हरभजन ने श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ मार दिया था. हालांकि बाद में हरभजन ने किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम में जाकर उन्हें माफी मांग ली थी. जिसके बाद भज्जी को  कुछ मैच के लिए बैन भी कर दिया गया था. इस विवाद से आईपीएल(IPL) को काफी शर्मसार होना पड़ा था.

5. दीपिका पादुकोण-सिद्धार्थ मल्होत्रा का किस बना विवाद

आईपीएल(IPL) हमेशा से ही विवादों का केंद्र माना गया है मैदान के अंदर हो या बाहर आये दिन आईपीएल(IPL) को विवादों का मुह देखना पड़ता है ऐसे में भला दीपिका पादुकोण(DEEPIKA PADUKONE)  औरे सिद्धार्थ मल्होत्रा के  (किस)  विवाद को भला कौन भूल सकता है वर्तमान  समय में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(RANVEER SINGH) से विवाहित दीपिका पादुकोण(DEEPIKA PADUKONE) शादी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को डेट कर रही थीं.

दरअसल आईपीएल(IPL) में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच हो रहा था। इस मैच में RCB ने KKR को हरा दिया था जिसके बाद ईडन गार्डन्स की बालकनी में  सिद्धार्थ और दीपिका को किस करते हुए देखा गया था। इस विवाद के चलते यह मामला काफी दिन सुर्खियों में बना रहा. हालांकि 2012 में आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया

Exit mobile version