IPL 2023 में Rinku Singh ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए महेंद्र सिंह धोनी का दिया सारा श्रेय, बताया कैसे कि दिग्गज ने उनकी मदद

By Deepansha kasaudhan On May 13th, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल (IPL 2023) इन दिनों चल रहा है। इस दौरान कई शानदार खिलाड़ी निकलकर सामने भी आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक खिलाड़ी लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में धमाल मचा रहा है। इस खिलाड़ी का नाम है रिंकू सिंह (Rinku Singh)। रिंकू सिंह (Rinku Singh) आईपीएल में मौजूदा सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार अपनी टीम को आखिरी बॉल पर बाउंड्री से जीत दिलाई है। यही कारण है कि इस बार आईपीएल में रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जिक्र बार-बार हो रहा है और कई लोग रिंकू सिंह (Rinku Singh) के शानदार प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं।

IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिनकी एक पारी से बदल गई पूरी किस्मत, एक मैच से बन गए घर-घर में जाना पहचाना नाम

IPL में Rinku Singh का शानदार प्रदर्शन

अगर हम बात करे रिंकू सिंह की तो उनको फिनिशर बनाने के पीछे भी दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का हाथ है। यह बात उन्होंने खुद बताई है। रिंकू सिंह ने कहा कि,

एमएस धोनी दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर है। मैंने उनसे पूछा कि, मैं और क्या कर सकता हूं। माही भाई ने मुझसे कहा कि, ज्यादा मत सोचो बस गेंद का इंतजार करो और उसके मुताबिक शॉट खेलो।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिंकू सिंह की उम्र महज 25 साल है और उन्होंने इस आईपीएल सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिंकू सिंह ने 11 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 300 337 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.17 का रहा और स्ट्राइक रेट 151.12 वह घरेलू क्रिकेट में यूपी के लिए खेलते हैं।

Tags: आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग, रिंकू सिंह,