आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। कई युवा खिलाड़ियों ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। तो कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो IPL की एक पारी में बेहतर प्रदर्शन करके अपना नाम रोशन कर लिया है। यह आज भी अपनी उसी पारी के कारण चर्चा में रहते हैं। अक्सर मैच के दौरान जब यह बल्लेबाजी करने आते हैं तो उनकी उस पारी की चर्चा जरूर होती है। आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे युवा खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जो क्रिकेट में अपनी उस पारी के लिए जाने जाते हैं।
1- आयुष बदोनी

आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) भारतीय क्रिकेट टीम का उदीयमान सितारा है। इस युवा क्रिकेटर ने अपने IPL के डेब्यू मैच में ही 41 गेंदों पर 54 रन बनाकर सबको अपना फैंस बना लिया था। आईपीएल 2022 का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट 29 रन पर खो दिए थे।
इसके बाद इस युवा खिलाड़ी ने दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) के साथ मिलकर पारी को संभालने के साथ 41 गेंद पर 54 रन की शानदार पारी खेली। इस खेल की बदौलत टीम 158 रन बना सकी। हालांकि यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हार गई थी लेकिन आयुष बदोनी इस मैच के बाद चर्चा में रहे।
2-रिंकू सिंह

आईपीएल 2022 के 66वें मैच से रिंकू सिंह को अब जाना जाएगा। इससे पहले भी इस सीजन में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है लेकिन गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बनाए गए 40 रन काफी चर्चा में रहे। उन्होंने ये 40 रन 15 गेंदों में बनाए। इस दौरान रिंकू सिंह ने 4 छक्का व 2 चौका लगाया।
दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को अखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी। इसमें आखिरी 4 गेंदों पर रिंकू सिंह ने पहली 4 गेंदों पर 18 रन बना दिए। इसी दौरान वो 5 वीं गेंद पर आउट हो गए और आखिरी गेेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स जीत गई। कोलकाता की हार के बाद भी रिंकू सिंह का नाम हर ओर चर्चा में रहा। IPL में इस पारी ने उनको एक नई पहचान दी है।
3- साईं सुदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज साईं सुदर्शन (SAI SUDARSHAN) ने शानदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विजय शंकर कई मैचों में नहीं चल सके थे। इसके बाद वो चोटिल भी हो गए तो साईं सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस को 190 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था।
इस दौरान बाद में बल्लेबाजी कर रही गुजरात टाइटंस का पहला विकेट 32 रन पर ही गिर गया था लेकिन साईं सुदर्शन ने शुभमन गिल (SUBMAN GILL) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और टीम को संकट से निकाला। बाद में इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत लिया था। IPL के इस मैच व पारी के लिए साईं सुदर्शन को हमेशा याद किया जाता है।
