आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स इन 3 खिलाड़ियो को करेगी रिलीज, भारतीय टीम का धाकड़ खिलाड़ी भी शामिल

By Tanu Chaturvedi On October 29th, 2022
आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ऑक्शन दिसंबर में होने की बातें चल रही हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने एक स्टार आलराउंडर खिलाड़ी को बाहर करने के लिए तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल शार्दुल ठाकुर को करोड़ों में खरीदा था, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन के कारण उनको रिलीज करने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम से रिलीज किया जा सकता है। इसकी फाइनल बीसीसीआई (BCCI) को टीमें 15 नवंबर के पहले सौपेंगी।

शार्दुल ठाकुर को कर सकते हैं आईपीएल 2023 से पहले रिलीज

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा था लेकिन वो आईपीएल  मैच में कुछ खास दम नहीं दिखा पाए इसलिए खबरें आ रही हैं कि शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज कर आईपीएल 2023 में कम दाम में खरीद सकती है।

15 नवंबर तक सौपें फाइनल लिस्ट

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सभी टीमों को अपनी टीम के उन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने को कहा है, जिनको वो रिलीज करना चाहती हैं। इन खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी है। इस लिस्ट में दो और नाम शामिल हैं जो विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत और मंदीप सिंह के है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान  ऋषभ पंत खुद विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, तो साफ तौर पर श्रीकर भरत को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

पिछले साल श्रीकर भरत टीम को अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे, वहीं मंदीप ने 3 मैचों में सिर्फ 18 रन ही बनाए थे। यह भी एक कारण है कि इन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 नवंबर को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ऑक्शन तुर्की के इस्तांबुल में होने की चर्चा चल रही थी। यह ऑक्शन पिछले साल बेंगलूरू में हुआ था। इस साल ऑक्शन कहां होता है, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags: आईपीएल 2023, दिल्ली कैपिटल्स, बीसीसीआई, शार्दुल ठाकुर,