BBL की टीम के साथ जुड़ने के बाद क्या रिकी पोंटिंग छोड़ने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ, यहां जाने पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On June 9th, 2022
BBL की टीम के साथ जुड़ने के बाद क्या रिकी पोंटिंग छोड़ने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ, यहां जाने पूरी जानकारी

आस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) के खिलाड़ी व पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) टीम के प्रमुख कोच हैं। एक शानदार खिलाड़ी व कप्तान के तौर पर पोंटिंग ने हमेशा क्रिकेट फैंस को प्रसन्न किया हैं। लेकिन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कोच के तौर पर भी उन्होने फैंस को कापी खुश किया हैं।

पोंटिंग ने अभी हाल ही में आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग (बीबीएल) लीग की टीम होबार्ट हरिकेन्स के साथ हाथ मिला लिया हैं। ऐसी खबरे आ रही हैं कि पोंटिंग अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

बीबीएल की टीम होबार्ट हरिकेन्स से जुड़े रिकी पोंटिंग

IPL 2021: DC's Ricky Ponting shares plans for UAE leg

रिकी पोंटिंग ने अभी हाल ही में हुए आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के तौर पर नजर आए थे। उनकी कोचिंग में टीम ने इस सीजन आईपीएल के पाइंट्स टेबल में नंबर 5 पर लीग को खत्म किया हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद पोंटिंग अपने देश आस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं।

हाल ही में खबर आ रही हैं की पोंटिंग ने बिग बैश लीग की टीम होबार्ट हरिकेन्स के साथ हेड ऑफ स्ट्रेटजी के तौर पर तीन साल का कान्ट्रेक्ट कर लिया हैं। पोंटिंग ने इस पद का कार्यभार पार्ट टाइम के तौर पर संभाला हैं। और इसके अलावा पोंटिंग आस्ट्रेलिया समर के दौरान वो चैनल सेवन के लिए कमेंट्र्री करते हुए भी नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग नहीं तोडेंगे नाता

IPL 2019: 'Need to Stop Over-Reliance on Rishabh Pant', Says DC Coach Ricky Ponting Urging Other Batsmen to Step up | India.com

रिकी पोंटिंग आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग टीम होबार्ट हरिकेन्स के साथ फुलटाइम तौर पर नहीं जुड़े हैं। और इसका मतलब साफ हैं की पोंटिंग अपनी टीम दिल्ली का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। वह अगले साल फिर से टीम में बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली का इस साल प्रदर्शन मिला जुला ही रहा हैं। दिल्ली इस बार 14 में से 7 मैच ही जीत पाई और लीग के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से हार कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

Tags: आईपीएल, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, बीबीएल, रिकी पोंटिग,