IPL 2022, SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार होगा 200 रनों का आंकड़ा

आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 17 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) से 5 विकटों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद अपना पिछला मुकाबला कोलकत्ता नाइट राइडर्स (KKR) से 54 रनों से हार कर आ रही है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास सिर्फ यही एक मौका है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर हैदराबाद ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले है जिसमें से उन्हें दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने यहां 2 मुकाबले खेले है जिसमें उन्हें एक में हार और एक में जीत मिली है। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ इसी मैदान में खेला था जिसमें मुंबई 5 विकटों से जीती थी। दोनो ही टीमें इस सीजन में पहली बार आपस में टकराने वाली है।
यह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, शॉर्ट बॉउंड्री, तेज़ आऊट फील्ड यहां बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है। इस पिच का एवरेज स्कोर 180 रन है लेकिन अगर शुरूआत अच्छी हो तो टीम 200 का आंकडा भी पार कर सकती है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखाई नहीं पड़ रही है जो भी टीमें पहले बैटिंग कर रही है उनका टोटल स्कोर बहुत कम ही रहा है। दोनों ही टीमों का गेंदबाजी क्रम बहुत मजबूत है इसलिए जो भी कप्तान टॉस जीते उन्हे गेंदबाजी ही चुननी चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, केन विलियम्सन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेन्सन, टी.नटराजन, उमरान मलिक।
मुंबई इंडियंस- ईशन किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, फेबियन ऐलन, तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, सनराइजर्स हैदराबाद,