बीसीसीआई (BCCI) ने आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार भी सभी मैच 3.30 PM और 7.30 PM से खेला जाएगा. इस दौरान फैंस को 12 डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. सीजन की शुरूआत 26 मार्च से होगी तो वहीं फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. सीजन के पहले मुकाबले में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स आमने सामने नजर आयेंगी. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मैचों की संख्या बढ़ गई है.
मई 29 को खेला जाएगा IPL 2022 का फाइनल मुकाबला

IPL 2022 का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा, लेकिन अभी नॉकआउट स्टेज का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) बड़ा ऐलान कर सकती है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 70 लीग स्टेज मैच और 4 नॉकआउट मैच खेलें जाएगे. ये सभी मैच 65 दिनों में खेले जाने वाले हैं.
लीग स्टेज के मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, बेब्रोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल के साथ ही साथ पुणे के मैदान में खेला जाने वाला है. जहाँ पर वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 20- 20 मैच खेले जाएगे तो वहीं बेब्रोर्न और एमसीए में 15-15 मैच खेले जाने हैं. IPL 2022 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच देखने को मिलेगा.
यहाँ पर देखें IPL 2022 का पूरा शेड्यूल

| तारीख | मैच |
| 26 मार्च, शाम 7.30 बजे | चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स |
| 27 मार्च, दोपहर 3.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 27 मार्च, शाम 7.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 28 मार्च, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 29 मार्च, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 30 मार्च, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 31 मार्च, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 1 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स |
| 2 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 2 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 3 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स |
| 4 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 5 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 6 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 7 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 8 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 9 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 9 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस |
| 10 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 10 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 11 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 12 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 13 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स |
| 14 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 15 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 16 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 16 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 17 अप्रैल- दोपहर 3.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 17 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 18 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 19 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 20 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स |
| 21 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 22 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 23 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 23 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 24 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 25 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 26 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 27 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 28 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 29 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 30 अप्रैल, दोपहर 3.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 30 अप्रैल, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 1 मई, दोपहर 3.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 1 मई, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 2 मई, शाम 7.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 3 मई, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स |
| 4 मई, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 5 मई, शाम 7.30 बजे | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 6 मई, शाम 7.30 बजे | गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 7 मई, दोपहर 3.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 7 मई, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 8 मई, दोपहर 3.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 8 मई, शाम 7.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 9 मई, शाम 7.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 10 मई, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 11 मई, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 12 मई, शाम 7.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 13 मई, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स |
| 14 मई, शाम 7.30 बजे | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 15 मई, दोपहर 3.30 बजे | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 15 मई, शाम 7.30 बजे | लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 16 मई, शाम 7.30 बजे | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 17 मई, शाम 7.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 18 मई, शाम 7.30 बजे | कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 19 मई, शाम 7.30 बजे | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स |
| 20 मई, शाम 7.30 बजे | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 21 मई, दोपहर 3.30 बजे | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 22 मई, शाम 7.30 बजे | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स |

Leave a Reply