IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे केन विलियमसन, गेंदबाजी में नजर आ रहा है दम

केन विलियमसन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) को शुरू होने में अब मात्र 3 दिन ही बचे हैं. 26 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला पिछले सीजन की फाइनलिस्ट के बीच खेला जाएगा. वहीं 29 मार्च को केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) होगी. जहाँ पर दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरूआत करना चाहेंगी. ऐसे में केन विलियमसन अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे. इस दौरान अहम खिलाड़ी को जगह मिलना मुश्किल है.

केन विलियमसन बल्लेबाजी पर देंगे बहुत ज्यादा ध्यान

SUNRISERS HYDERABAD

सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो टीम राहुल त्रिपाठी (RAHUL PRIPATHI) का नजर आना तय है. इस खिलाड़ी ने लगातार अपनी फॉर्म को साबित किया है. वहीं उनका साथ देने के लिए ऑलरांउडर अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) को कप्तान मौका दे सकते हैं. वहीं नंबर 3 पर कप्तान केन विलियमसन खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जो बल्लेबाजी क्रम को बेहद मजबूत बनाते हैं.

नंबर 4 पर विकेटकीपर बल्लेबाज निकोसल पूरन (NICHOLAS POORAN) नजर आने वाले हैं. जिन्होंने हाल में ही भारतीय सरजमीं पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. नंबर 5 की बात करें तो एडन मार्क्रम का खेलना तय नजर आ रहा है. जो गेंदबाजी में भी अपना योगदान देते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर 6 पर अब एक और ऑलरांउडर अब्दुल समद (ABDUL SAMAD) का खेलना लगभग पक्का है.

गेंदबाजी में नजर आ रहा है दम

SUNRISERS HYDERABAD

टॉप 6 में देखें तो 3 खिलाड़ी के पास गेंदबाजी करने की क्षमता है. इसके साथ ही नंबर 7 पर स्पिन ऑलरांउडर वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) नजर आने वाले हैं. जिनकी भूमिका बेहद अहम होने वाला है. नंबर 8 पर रोमारियो शेफर्ड (ROMARIO SHEFARD) को खेलते हुए फैंस देखने वाले हैं.

अगर तेज गेंदबाजी की बात करें तो उमरान मलिक (UMRAN MALIK), भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और टी नटराजन (T NATRAJAN) की तिकड़ी नजर आने वाली है. इस तिकड़ी के पास विविधिता नजर आती है, जो इस टीम को बेहद मजबूत बनाते हुए नजर आते हैं.

यहाँ पर देखें सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

SUNRISERS HYDERABAD

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्क्रम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *